Advertisement

रांची। जाएंरूद्र शर्मा और कुणाल कुमार सिंह के बेहतरीन प्रदर्शन की मदद से धनबाद ने लातेहार को 16 रनों से पराजित कर जेएससीए अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है। हजारीबाग में गुरुवार को खेले गए फाइनल में धनबाद ने टास जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया। 

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें: Dhanbad: टाटा स्टील और ABGM के बीच एग्रीमेंट

धनबाद की टीम 43.2 ओवरों में 148 रनों पर आउट हो गई। ओपनर रूद्र शर्मा के धैर्य भरी 49 रनों की पारी खेली। वहीं रोशन यादव और शिव प्रसाद ने 19-19 और आकाश कुमार ने 12 रन बनाए। लातेहार के उज्जवल कुमार सिंह ने 42 पर चार और प्रेम कुमार ने 25 पर तीन विकेट लिए। राहुल कुमार, अतुल कुमार गुप्ता और आर्यन तिवारी को एक-एक विकेट मिला।

लातेहार ने एक समय पांच विकेट पर 126 रन बनाकर आसान जीत की ओर बढ़ता दिख रहा था। ऐसे में कुणाल कुमार सिंह और श्लोक झा ने छह रन पर बाकी के पांच विकेट झटक धनबाद को शानदार जीत दिला दी। कुणाल ने 19 रन पर छह विकेट लिए और प्लेयर आफ द फाइनल चुने गये। वहीं श्लोक झा ने दो रन पर दो विकेट लिए। लातेहार के आर्यन तिवारी ने 41, उज्जवल कुमार सिंह ने 32 और अतुल कुमार गुप्ता ने 20 रन बनाये।
पुरस्कार वितरण समारोह में चीफ गेस्ट हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे, जेएससीए के अध्यक्ष संजय सहाय, महासचिव देवाशीष चक्रवर्ती व अन्य ने विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर मेजबान हजारीबाग क्रिकेट संघ के महासचिव संजय सिंह, जेएससीए के कार्यकारिणी सदस्य बिनय कुमार सिंह, डीसीए के अध्यक्ष मनोज कुमार, महासचिव उत्तम विश्वास, सुनील कुमार, संजीव शर्मा ,सुधीर पांडेय व अन्य उपस्थित थे।