- मुफ्त स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, 27 मरीजों को मिला आगे इलाज का रास्ता
- झरिया में मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर, गंभीर मरीजों को असर्फी अस्पताल से जोड़ा गया
और भी पढ़ें
- धनबाद में Hotel Hiway Inn का भव्य उद्घाटन, संस्कृति सिंह ने निभाई पारंपरिक रस्म
- QS एशिया रैंकिंग 2027 में IIT ISM धनबाद का जलवा, 51 पायदान चढ़कर 373वें नंबर पर
- धनबाद नगर निगम का बड़ा फैसला: शिड्यूल रेट से 10% कम टेंडर पर नहीं मिलेगा काम
- बारामुड़ी खटाल पर पप्पू यादव का हुंकार, बोले- मेरी लाश से गुजरकर हटाना होगा
धनबाद (Threesocieties.com Desk): सामाजिक सेवा और जनकल्याण के उद्देश्य से मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा एवं श्री श्याम प्रभु ट्रस्ट, झरिया के संयुक्त तत्वावधान में एकादशी के पावन अवसर पर आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य एवं दंत जांच शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर में क्षेत्र के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
यह भी पढ़ें: रांची: मां की डांट से नाराज होकर भाई को लेकर भागी 10 साल की रोशनी, 48 घंटे बाद चंगाई सभा में मिली…
इस जनहितकारी शिविर में कुल 118 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। आयोजन के दौरान लोगों के लिए सामान्य स्वास्थ्य जांच, रक्तचाप (BP) जांच, शुगर जांच तथा दंत परामर्श जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर में पहुंचे चिकित्सकों ने लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह भी दी। शिविर के दौरान कई ऐसे मरीज भी सामने आए, जिन्हें आगे बेहतर इलाज और विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श की आवश्यकता थी। इनमें से 27 लोगों को असर्फी अस्पताल में निःशुल्क OPD कार्ड उपलब्ध कराया गया, ताकि उन्हें समय पर उचित चिकित्सा सुविधा मिल सके।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा की इस सेवा भावना की सराहना की और कहा कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविर समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए काफी लाभदायक साबित होते हैं। खासकर ऐसे लोग, जो नियमित जांच नहीं करा पाते, उन्हें इस प्रकार के शिविरों से राहत और जागरूकता दोनों मिलती है।मारवाड़ी युवा मंच लंबे समय से सामाजिक, धार्मिक और जनसेवा से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन करता रहा है। संस्था की ओर से भविष्य में भी स्वास्थ्य जागरूकता और समाजसेवा से जुड़े कार्यक्रम जारी रखने की बात कही गई।
इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा, नव निर्वाचित अध्यक्ष किरण शर्मा, कार्यक्रम संयोजक नेहा मित्तल एवं मयंक केजरीवाल, संयुक्त सचिव सनी अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल सहित शाखा के कई सदस्य उपस्थित रहे।