धनबाद। नववर्ष के अवसर पर ऑल इंडिया डिप्लोमा इंजीनियर्स एंड ऑफिशियल एसोसिएशन (AIDEOA) का एक डेलीगेश कोयला भवन पहुंच भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) के शीर्ष प्रबंधन को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। यह डेलीगेशन AIDEOA के बीसीसीएल महामंत्री कुश कुमार सिंह के नेतृत्व में पहुंचा।
यह भी पढ़े: झारखंड जेलों में 1733 कक्षपाल की बंपर भर्ती, नौ जनवरी से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन
और भी पढ़ें
- धनबाद में Hotel Hiway Inn का भव्य उद्घाटन, संस्कृति सिंह ने निभाई पारंपरिक रस्म
- QS एशिया रैंकिंग 2027 में IIT ISM धनबाद का जलवा, 51 पायदान चढ़कर 373वें नंबर पर
- धनबाद नगर निगम का बड़ा फैसला: शिड्यूल रेट से 10% कम टेंडर पर नहीं मिलेगा काम
- बारामुड़ी खटाल पर पप्पू यादव का हुंकार, बोले- मेरी लाश से गुजरकर हटाना होगा
इस अवसर पर AIDEOA के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बीसीसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (CMD) मनोज अग्रवाल, निदेशक (कार्मिक) मुरली कृष्ण रमैय्या, निदेशक (तकनीकी) संजय सिंह, निदेशक (तकनीकी–पी एंड पी) नीलाधिरी राय, निदेशक (वित्त) राजेश कुमार, महाप्रबंधक (प्रशासन) ए. के. घोष, एचआर (आईआर) सुरेन्द्र भूषण एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बंदना ठाकुर को पुष्पगुच्छ भेंट कर नववर्ष की शुभकामनाएं एवं अभिनंदन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महामंत्री कुश कुमार सिंह ने कहा कि AIDEOA हर परिस्थिति में कंपनी के साथ मजबूती से खड़ी रही है और आगे भी कंपनी के हित, कर्मचारियों के कल्याण तथा उत्पादन वृद्धि से जुड़े सभी सकारात्मक प्रयासों में पूर्ण सहयोग करती रहेगी। उन्होंने नववर्ष के अवसर पर बीसीसीएल के उज्ज्वल भविष्य, निरंतर प्रगति और औद्योगिक शांति की कामना की।
इस अवसर पर AIDEOA के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्यगण— वाई. के. सिंह, दीपक कुमार, चंदन सिंह, अरुण दुबे, अमित झा, रवि ओंकार, राकेश प्रसाद सिन्हा, भोला गोप, लव प्रताप, प्रभात कुमार, रवि भूषण एवं शंभु पासवान सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
पूरा कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। नववर्ष के इस मिलन ने संगठन और प्रबंधन के बीच आपसी सहयोग, समन्वय और विश्वास को और अधिक सुदृढ़ करने का संदेश दिया।