Advertisement

धनबाद। युवा बेरोजगार मंच व झारखंड मजदूर समिति के तत्वावधान मे नई दिल्ली गडढा ग्राउंड मे जुलूम सिंह व प्रीतम हाड़ी मेमोरियल फुटबाल टुर्नामेंट का फाइनल मैच आयोजित किया गया। मैच में प्रीतम हाड़ी बेरमो ने राखो हाड़ी क्लब बस्ताकोला को ट्राइब्रेकर मे 3-2 से पराजित कर खिताब पर अपना कब्जा जमा लिया।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:Asian Games 2023: इंडिया ने जीता गोल्ड मेडल, 10 मीटर एयर राइफल टीम ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
धनबाद एमपी पीएन सिंह ने विजेता व उपविजेता को कप देकर पुरस्कृत किया।इस दौरान सांसद ने हारने वाले टीम को हौसला बढ़ाते हुए कहा कि अगले वर्ष संकल्प लेकर इसी विजेता टीम को हराये। हार के बाद हमेशा जीतने की कोशिश होनी चाहिए। खेल को खेल की भावना से खेलनी चाहिए।खेल हमेशा भाईचारा का संदेश देता है।खेलने से हमेशा शरीर स्वस्थ रहता है।

इसके पूर्व धनबाद एमएलए राज सिन्हा और बाघमारा प्रमुख गुड़िया रानी व युवा बेरोजगार मंच के अध्यक्ष गुड्डू सिंह व करनी सेना के जिला अध्यक्ष अरुण सिंह ने फाइनल खेल रहे खिलाड़ियों से मैदान में परिचय किया।मैन आफ द मैच प्रीतम हाड़ी कलब के सूरज हाड़ी रहा। जबकि बेस्ट टुर्नामेंट राखो हाड़ी कलब के गोलकीपर प्रकाश टुडू  रहे। 
जुलूम सिंह व प्रीतम हाड़ी मेमोरियलफुटबाल टुर्नामेंट के आयोजन में सुभाष हाड़ी, मंतोष,बंटी हाड़ी,जितू,शंकर,कौशल सिंह,नागेंद्र सिंह,योगी सिंह,पिंटू सहित अन्य शामिल थे।