धनबाद: न्यू स्टेशन रेलवे कॉलोनी दुर्गा मंडप में दुर्गा पूजा समिति की नई कमेटी गठित, उदय प्रताप सिंह बने अध्यक्ष

धनबाद के न्यू स्टेशन रेलवे कॉलोनी दुर्गा मंडप में आयोजित दुर्गा पूजा समिति की आम बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में स्व. नारायण कुमार सिन्हा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा आगामी दुर्गा पूजा को भव्य बनाने का संकल्प लिया गया।

धनबाद: न्यू स्टेशन रेलवे कॉलोनी दुर्गा मंडप में दुर्गा पूजा समिति की नई कमेटी गठित, उदय प्रताप सिंह बने अध्यक्ष
न्यू स्टेशन रेलवे कॉलोनी दुर्गा मंडप को मिली नई कमेटी।

धनबाद (Threesocieties.com Desk): न्यू स्टेशन रेलवे कॉलोनी स्थित दुर्गा मंडप परिसर में शनिवार को दुर्गा पूजा समिति की आम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संजीव पांडे उर्फ पिंटू ने की। बैठक की शुरुआत समिति के पुराने संरक्षक स्वर्गीय नारायण कुमार सिन्हा को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। उपस्थित सदस्यों ने दो मिनट का मौन रख उनके सामाजिक एवं धार्मिक योगदान को याद किया।

यह भी पढ़ें: तेलंगाना में IAS के गढ़ में IPS की एंट्री, शिखा गोयल बनीं गृह सचिव; प्रशासनिक गलियारों में चर्चा तेज

बैठक के दौरान वर्ष 2025 के आय-व्यय का विस्तृत ब्यौरा सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिस पर चर्चा के बाद उसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। इसके बाद पुरानी समिति को भंग करते हुए नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया पूरी की गई।नई समिति में उदय प्रताप सिंह को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि कुंभनाथ सिंह, संतोष सिंह, मुकेश सिंह, विजय कुमार झा और विकास रंजन उर्फ पप्पू सिंह को मुख्य संरक्षक बनाया गया। दिवेन तिवारी को चेयरमैन तथा मुनेश्वर सिंह 'मुन्ना' को महासचिव चुना गया।

समिति ने वीरेंद्र भगत को चीफ कोऑर्डिनेटर, संजीव पांडे और रत्नेश सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष तथा दुर्गा शरण सिंह उर्फ बबलू जी को मुख्य सलाहकार की जिम्मेदारी दी। राघवेंद्र सिंह को कोषाध्यक्ष और प्रकाश गोयल, अमित अग्रवाल, मयूर शेखर झा, आलोक सिंह, रंजीत सिंह, अनूप गोयल, राकेश पाठक, संजीव झा एवं अफजल खान को सह मुख्य संरक्षक बनाया गया।

इसके अलावा मनोज कुमार सिंह को सचिव, सूर्य दीप सिन्हा उर्फ अमृत को कानूनी सलाहकार तथा अंशुमान कुमार सिंह और बिट्टू यादव को जूनियर सचिव नियुक्त किया गया। विकास कुमार सिंह, विश्वजीत पॉल, अमित चौधरी और मो. गुलाम मुसर्लिन तमन्ना को उपाध्यक्ष बनाया गया। प्रमोद चौबे उर्फ पिंटू, रॉबिन गुप्ता, शंभू चौधरी और मो. कफील को संयुक्त सचिव तथा नितेश कुमार को सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

समिति के सक्रिय सदस्यों में मधुकर, अंकित, रौनक, उत्तम, प्रीतम, क्रिसू और उदित को शामिल किया गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने आगामी दुर्गा पूजा को भव्य, दिव्य और आकर्षक स्वरूप देने का संकल्प लिया तथा आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी के सहयोग की अपील की।

बैठक के अंत में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। समिति के सदस्यों ने विश्वास जताया कि नई टीम के नेतृत्व में इस वर्ष न्यू स्टेशन रेलवे कॉलोनी की दुर्गा पूजा पहले से अधिक भव्य और यादगार होगी।