धनबाद। कोयला राजधानी धनबाद के बलियापुर में शुक्रवार को अधिग्रहित 42 एकड़ जमीन अतिक्रमण मुक्त कराने गयी SAIL मैनजमेंट का ग्रामीणों ने विरोध किया। मौके पर हंगामा व नोकझोक होने लगी। पुलिस हल्का लाठी चार्ज भी किया।
यह भी पढ़ें:Jharkhand : झारखंड में एक सितंबर से खुदरा दुकानदार बेचेंगे शराब, नई उत्पाद नियमावली को ले नोटिफिकेशन जारी

और भी पढ़ें
- धनबाद में Hotel Hiway Inn का भव्य उद्घाटन, संस्कृति सिंह ने निभाई पारंपरिक रस्म
- QS एशिया रैंकिंग 2027 में IIT ISM धनबाद का जलवा, 51 पायदान चढ़कर 373वें नंबर पर
- धनबाद नगर निगम का बड़ा फैसला: शिड्यूल रेट से 10% कम टेंडर पर नहीं मिलेगा काम
- बारामुड़ी खटाल पर पप्पू यादव का हुंकार, बोले- मेरी लाश से गुजरकर हटाना होगा
बलियापुर पुलिस स्टेशन एरिया के सरसाकुड़ी आसनबनी स्थित शुक्रवार को सेल प्रबंधन 41 एकड़ जमीन पर जिला प्रशासन के सहयोग से डोजरिंग करने पहुंची। जेसीबी मशीन से जमीन को समतल करने का काम शुरू किया गया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने जमीन पर बने कई घरों को ढाह दिया गया।सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष मौके पहुंचकर डोजरिंग कार्य को रोकते हुए विरोध करने लगे। इसके बाद सेल KTPL कर्मचारी और पुलिस प्रशासन ने सीओ की मौजूदगी में रैयत ग्रामीणों पर हल्का बल प्रयोग किया गया। सेल कंपनी टासरा के विस्थापितों के पुनर्वास करने के लिए यह जमीन अधिग्रहण की है। मैनजमेंट की टीम जमीन को अतिक्रमणमुक्त करने के लिए पहुंचे थी।

ग्रामीणों का कहना है कि नियमानुसार जमीन अधिग्रहण करने से पहले भू स्वामी बातचीत करना चाहिए था। किसी को उजड़ने से पहले बसाने का काम करना चाहिए था। लेकिन सेल कंपनी सारे नियम कानून को ताक पर रख कर भू अर्जन कर रही है। वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन पर लाठी चार्ज का आरोप लगाते हुए कहा कि जबतक मुआवजा के साथ पुनर्वास नहीं किया जायेगा तबतक हम अपनी जमीन का एक इंच भी अधिग्रहण नहीं करने देंगे।
वहीं बलियापुर सीओ प्रवीण सिंह ने बताया सेल ने 373 ग्रामीणों का जमीन अधिग्रहण किया है। जिसमें से 350 को मुआवजा दिया जा चुका है।अभी 23 लोगों का कुछ मांग के कारण लंबित है।उनका भी बकाया का भुगतान जल्द किया जायेगा। सीओ ने लाठीचार्ज से इंकार किया है।