धनबाद (Threesocieties.com Desk): रामनवमी के दिन बलियापुर थाना क्षेत्र के भीखराजपुर में हुई घटना के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। मंगलवार को बलियापुर थाना परिसर में शांति एवं सदभावना समिति की एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता एसएसपी प्रभात कुमार ने की।
यह भी पढ़ें: धनबाद में ‘डकैतों का खौफनाक खेल’! बरवाअड्डा बच्चों को बंधक बनाकर लाखों की लूट, CCTV तोड़ फरार
और भी पढ़ें
- 1150 जिलेटिन, 1064 डेटोनेटर और 38 हथियार बरामद, बंगाल STF की बड़ी कार्रवाई
- धनबाद: शराब पार्टी के बाद मुन्ना पांडेय की हत्या, 20 हजार लूटने वाले दो गिरफ्तार
- हादसा देखने निकले लोगों के लिए काल बना 18 चक्का ट्रक, एक ही परिवार के 7 की मौत
- Bihar : सीएम सम्राट चौधरी से मिलीं अक्षरा सिंह, फिर अनंत सिंह के घर पहुंचीं
बैठक में पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि, समाज के प्रबुद्ध लोग और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
“न निर्दोष फंसेगा, न दोषी बचेगा” – SSP का स्पष्ट संदेश
बैठक में उठे सवालों और लोगों की चिंताओं को सुनने के बाद एसएसपी प्रभात कुमार ने साफ शब्दों में कहा कि पुलिस पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी निर्दोष को परेशान नहीं किया जाएगा। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। उनका यह बयान बैठक में मौजूद लोगों के बीच भरोसा बढ़ाने वाला साबित हुआ।

समाज को आत्ममंथन की जरूरत
एसएसपी ने इस घटना को समाज के लिए “कलंक” बताते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं सभ्य समाज के लिए चिंता का विषय हैं। उन्होंने सभी वर्गों से आत्ममंथन करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए आगे आने की अपील की।
जांच में मिले अहम सुराग, कार्रवाई तेज
पुलिस के अनुसार मामले से जुड़े कई महत्वपूर्ण साक्ष्य हाथ लगे हैं। इन्हीं के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फरार आरोपियों को जल्द आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी गई है। पुलिस ने कहा— कानून के तहत सभी के साथ न्याय होगा।
जनता से सहयोग की अपील
एसएसपी ने स्थानीय लोगों से अपील की कि वे शरारती तत्वों की पहचान में पुलिस की मदद करें और सही जानकारी दें। साथ ही उन्होंने साफ किया कि निर्दोष लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। पुलिस बिना दबाव के काम कर रही है। अफवाहों से रहें दूर, भाईचारा बनाए रखें। बैठक के अंत में एसएसपी ने समाज में शांति और एकता बनाए रखने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि: अफवाहें माहौल बिगाड़ती हैं। नफरत फैलाने वाले खुद उसका शिकार बनते हैं। लोगों से अपील की गई कि वे शांति बनाए रखें और प्रशासन का सहयोग करें।
बैठक में ये रहे मौजूद
इस दौरान सिटी एसपी ऋतविक श्रीवास्तव, एडीएम (विधि व्यवस्था) हेमा प्रसाद, एसडीएम लोकेश बारंगे, सिंदरी एसडीपीओ आशुतोष सत्यम, डीएसपी नौशाद आलम, डीएसपी मुख्यालय शंकर कामती, विधायक अरुप चटर्जी, चंद्रदेव महतो समेत कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।