धनबाद : IIT (ISM) की प्रो. मधुलिका गुप्ता का शोध इंटरनेशनल वूमेन्स डे 2026 पर RSC के विशेष संग्रह में हुआ शामिल
IIT (ISM) धनबाद की प्रो. मधुलिका गुप्ता का शोध Royal Society of Chemistry के International Women’s Day 2026 विशेष संग्रह में शामिल हुआ। स्वच्छ ऊर्जा तकनीक से जुड़ा उनका शोध वैश्विक स्तर पर सराहा गया।
धनबाद (Threesocieties.com Desk)। धनबाद स्थित Indian Institute of Technology (ISM) Dhanbad के लिए गर्व की बात है कि केमिस्ट्री एंड केमिकल बायोलॉजी विभाग की सहायक प्रोफेसर प्रो. मधुलिका गुप्ता को वैश्विक वैज्ञानिक मंच पर बड़ी पहचान मिली है। उनका शोध कार्य Royal Society of Chemistry (RSC) द्वारा इंटरनेशनल वूमेन्स डे 2026 के अवसर पर जारी Materials Portfolio Journals के विशेष संग्रह में शामिल किया गया है।
यह भी पढ़ें: एमपी ढुलू महतो की पहल रंग लाई: धनबाद से दक्षिण भारत तक दौड़ेगी नई अमृत भारत ट्रेन, 11 मार्च को उद्घाटन
यह विशेष संग्रह दुनिया भर की उन महत्वपूर्ण रिसर्च को समर्पित है, जिनका नेतृत्व महिला वैज्ञानिकों ने किया है और जिन्होंने विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
2025 में प्रकाशित शोध को मिला सम्मान
प्रो. मधुलिका गुप्ता को यह सम्मान उनके शोध पत्र “In Silico Design and Experimental Validation of a High-Entropy Perovskite Oxide for SOFC Cathodes” के लिए मिला है। यह शोध वर्ष 2025 में प्रतिष्ठित जर्नल Journal of Materials Chemistry A में प्रकाशित हुआ था। इस शोध में जे. काला, वी. धोंगड़े, एस. घोष, एम. गुप्ता, एस. बसु, बी. कुमार और एम. ए. हैदर सह-लेखक रहे हैं।
स्वच्छ ऊर्जा तकनीक के लिए महत्वपूर्ण शोध
यह अध्ययन सॉलिड ऑक्साइड फ्यूल सेल (SOFC) के कैथोड के लिए हाई-एंट्रॉपी पेरोव्स्काइट ऑक्साइड सामग्री के डिजाइन और उसके प्रयोगात्मक सत्यापन पर आधारित है।विशेषज्ञों के अनुसार यह शोध भविष्य की स्वच्छ, टिकाऊ और अधिक कुशल ऊर्जा तकनीकों के विकास में अहम भूमिका निभा सकता है। ऊर्जा क्षेत्र में इस तरह की उन्नत सामग्री (advanced materials) का उपयोग कार्बन उत्सर्जन कम करने और बेहतर ऊर्जा दक्षता हासिल करने में मददगार माना जाता है।
महिला वैज्ञानिकों के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि
इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए प्रो. मधुलिका गुप्ता ने कहा कि महिला वैज्ञानिकों के नेतृत्व में किए गए शोध को वैश्विक स्तर पर पहचान मिलना बेहद गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान न केवल उनके व्यक्तिगत शोध कार्य का बल्कि भारत में हो रहे उच्च स्तरीय वैज्ञानिक अनुसंधान का भी प्रतीक है।
IIT (ISM) में रिसर्च की बढ़ती वैश्विक पहचान
प्रो. गुप्ता की इस उपलब्धि को IIT (ISM) धनबाद के लिए भी बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। यह दर्शाता है कि संस्थान में हो रहा वैज्ञानिक शोध अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रभाव डाल रहा है और विश्व वैज्ञानिक समुदाय में अपनी पहचान बना रहा है।






