Advertisement

धनबाद। पुलिस ऑफिस में प्रतिदिन की भांति बुधवार को भी जनता दरबार का आयोजन किया गया। SSP प्रभात कुमार ने जिले के सुदूर क्षेत्रों में ऑफिस में पहुंचे लगभग 25 महिला-पुरुष फरियादियों के मामले की सुनवाई की।एसएसपी ने बारी-बारी से लोगों की फरियाद को सुना।

ADVERTISEMENT

यह भी पढें:Jharkhand Liquor Scam:नेक्सजेन के मालिक विनय सिंह का वारंट जारी, कभी भी हो सकती है अरेस्टिंग

जनता दरबार में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र से आये फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याएं एसएसपी के समक्ष रखी। जिसपर एसएसपी ने संबंधित थाना प्रभारी को उसके निष्पादन हेतु आवश्यक निर्देश दिए। वहीं कई मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन किया गया। शेष मामलों को संबंधित थाना प्रभारी के समक्ष निष्पादन के लिए भेजा गया। एसएसपी ने सभी थाना प्रभारी को निर्देश दिया गया है कि जनता दरबार में जो भी मामले आते हैं उसे त्वरित गति से निष्पादित कर महोदय को जानकारी उपलब्ध करायें।