- झरिया में मारवाड़ी युवा मंच और असर्फी कैंसर संस्थान के सहयोग से जागरूकता व परामर्श शिविर
धनबाद। अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के कन्या भ्रूण संरक्षण एवं बालिका सुरक्षा व आत्मनिर्भरता अभियान के तहत झरिया शाखा और झरिया समृद्धि शाखा द्वारा कैंसर जागरूकता एवं परामर्श शिविर का आयोजन JSM DAV प्लस 2 स्कूल, शालीमार, भागा में किया गया। इस शिविर का सहयोग असर्फी कैंसर संस्थान, धनबाद ने किया।
यह भी पढ़ें:झारखंड पुलिस भर्ती रद्द: अब नई नियमावली से होगी सिपाही की नियुक्ति, 4919 पदों पर बदलेगा नियम

और भी पढ़ें
- QS एशिया रैंकिंग 2027 में IIT ISM धनबाद का जलवा, 51 पायदान चढ़कर 373वें नंबर पर
- धनबाद नगर निगम का बड़ा फैसला: शिड्यूल रेट से 10% कम टेंडर पर नहीं मिलेगा काम
- बारामुड़ी खटाल पर पप्पू यादव का हुंकार, बोले- मेरी लाश से गुजरकर हटाना होगा
- पत्नी के आरोपों के बीच हटाए गए खगड़िया SP भानु प्रताप, IPS शैलेंद्र सिंह को कमान
कार्यक्रम का उद्घाटन JSM DAV के प्रिंसिपल श्री सौरव प्रियदर्शनी ने किया। इस अवसर पर झरिया शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। डॉ. मनीष शर्मा ने कहा -“समाज की सबसे बड़ी ज़रूरत स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता है। समय पर जांच कराने से गंभीर बीमारियों का पता शुरुआती अवस्था में लगाया जा सकता है।”
असर्फी कैंसर संस्थान के डॉ. ज़फर राशिद ने स्तन व गर्भाशय ग्रीवा कैंसर के शुरुआती लक्षणों की जानकारी दी और बताया कि गांठ, असामान्य रक्तस्राव, अचानक वजन घटना या घाव न भरना जैसे लक्षणों पर तुरंत जांच करानी चाहिए। संस्थान से आए विवेक त्रिवेदी ने बताया कि दो अक्टूबर तक असर्फी कैंसर संस्थान, धनबाद में निःशुल्क परामर्श व जांच उपलब्ध है।
निःशुल्क जांच
स्तन कैंसर स्क्रीनिंग (मेमोग्राफी)
गर्भाशय ग्रीवा कैंसर स्क्रीनिंग (पैप स्मीयर टेस्ट)
शिविर में बड़ी संख्या में छात्राओं और महिलाओं ने हिस्सा लिया और डॉक्टरों से स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण परामर्श प्राप्त किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाना और समय पर जांच के लिए प्रेरित करना रहा।