Advertisement

धनबाद। एसएसपी हृदीप पी जनार्दनन ने आठ पुलिस इंस्पेक्चरों को विभिन्न पुलिस सर्किल व पुलिस स्टेशनों की जिम्मेवारी दी है। पुलिस इंस्पेक्टरों की पोस्टिंग से संबंधित जिलादेश जारी कर दी गयी है। 

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:Jharkhand: 21 IASअफसरों का ट्रांसफर, बोकारो, जमशेदपुर, साहिबगंज,लातेहार व चाईबासा में नये DC

जमशेदपुर से धनबाद जिला बल में आये विष्णु प्रसाद रावत को कतरास पुलिस सर्किल की जिम्मेेवारी दी गयी है। सीआईडी से आये उषा रानी को जोरापोखर पुलिस सर्किल, जयप्रकाश महतो को  केंदुआडीह पुलिस सर्किल कतरास अंचल, सरस्वती कुमार मिंज गोविंदपुर पुलिस सर्किल भेजा गया है। पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार को धनबाद थाना प्रभारी, शशि रंजन कुमार झरिया थाना प्रभारी,असिम कमल टोपनो टुंडी थाना प्रभारी व   एवं राजेश प्रकाश सिन्हा को जोरापोखर थाना प्रभारी बनाया गया है।