कोरोना टीका लगवाने के बाद शराब पीने से बेअसर हो जायेगी वैक्सीन

कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव का टीका लेने के बाद शराब पीने से वैक्सीन बेअसर हो जायेगी।  इसलिए टीकाकरण के दो महीने बाद तक शराब से परहेज करना चाहिए। रूस के उपप्रधानमंत्री ततियाना गोलिकोवा ने यह सलाह जारी की है।

Advertisement

नई दिल्ली। कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव का टीका लेने के बाद शराब पीने से वैक्सीन बेअसर हो जायेगी।  इसलिए टीकाकरण के दो महीने बाद तक शराब से परहेज करना चाहिए। रूस के उपप्रधानमंत्री ततियाना गोलिकोवा ने यह सलाह जारी की है। रूस में हाल में लोगों को स्पूतनिक-V वैक्सीन की खुराक देनी शुरू की गई है।

गोलिकोवा के अनुसार, यह कोविड-19 के पेसेंट के लिए बीमारी दूर करने वाला उपाय है। इस सलाह का मकसद लोगों की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाए रखना है। टीकाकरण के दो महीने बाद वैक्सीन अपना काम करना शुरू करेगी। ऐसे में दो महीने तक टीका लेने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। उन्हें खान-पान में विशेष एहतियात के साथ-साथ भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचना चाहिए। साथ ही सैनेटाइजर और मास्क अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करना चाहिए।

रूसी हेल्थ मिनिस्टरी के गमालिया इंस्टीट्यूट ऑफ एपिडेमोलॉजी और माइक्रोबायोलॉजी के प्रमुख एलेक्जेंडर गिन्ट्सबर्ग के अनुसार, शराब हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) को कम कर देती है। टीका लेने के बाद लोग अगर शराब का सेवन करेंगे तो इससे टीके का प्रभाव कम हो सकता है। टीके का प्रभाव खत्म होने की भी आशंका है। कंज्यूमर सेफ्टी वॉचडॉग की प्रमुख अन्ना पोपोवा ने कहा कि कोविड19 स्ट्रेन को खत्म करने और अपने स्वास्थ्य के लिए शराब बिल्कुल न पीएं। यह हम सभी का भविष्य सुरक्षित करेगा।

इंडिया में बनेंगी रूसी वैक्सीन की 10 करोड़ डोज
रूस में तैयार हुई कोरोना वायरस वैक्सीन स्पूतनिक-V का इंडिया में भी प्रोडक्शन होगा। इसके लिए हेटरो ग्रुप के साथ एग्रीमेंट किया गया है। रशियन डायरेक्ट इनवेस्टमेंट फंड (आरडीआईएफ) के अनुसार, दोनों कंपनियां मिलकर हर साल लगभग 10 करोड़ डोज तैयार करेंगी। इंडिया में दिग्गज फार्मा कंपनी डॉ. रेड्डी लैबोरेटरीज इस वैक्सीन का ट्रायल करने जा रही है। देश में इस वैक्सीन का सेकेंड व थर्ड फेज का ट्रायल किया जाना है।