धनबाद में ‘Duster is Back’: दमदार अंदाज़ में लौटी नई Renault Duster, लॉन्च होते ही मची हलचल
धनबाद में नई Renault Duster का भव्य लॉन्च, ₹10.49 लाख से शुरू कीमत, दमदार फीचर्स और ऑफ-रोडिंग क्षमता के साथ SUV सेगमेंट में मचाएगी धमाल।
धनबाद (Threesocieties.com Desk): झारखंड के धनबाद में ऑटोमोबाइल सेक्टर को एक बड़ी सौगात मिली है। एनएच-2 पंडुकी स्थित एब्सोल्यूट ऑटो प्राइवेट लिमिटेड के Renault Showroom में नई Renault Duster का भव्य अनावरण किया गया। इस मौके पर बाघमारा विधायक Shatrughan Mahato व मारवाड़ी समाज के अध्यक्ष मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: यूपी में बड़ा पुलिस में बड़ा फेरबदल, 27 IPS अफसरों का तबादला, 13 जिलों के कप्तान बदले—देखें पूरी लिस्ट

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसमें अनिल सांवरिया, महेंद्र सेठ, हर्षित जिंदल, निदेशक अनिमेष सांवरिया, सीएफओ अरविंदो डे और जीएम सेल्स आभास कुमार सिन्हा भी उपस्थित रहे।
दमदार वापसी के साथ नई पहचान
लॉन्च के दौरान विधायक Shatrughan Mahato ने नई डस्टर को धनबादवासियों के लिए उपलब्ध कराने पर शोरूम प्रबंधन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह SUV शहर के ऑटो सेक्टर में नई ऊर्जा लेकर आयेगी। शोरूम के डायरेक्टर अनिमेष सांवरिया ने जानकारी दी कि नई Renault Duster का टर्बो पेट्रोल वेरिएंट ₹10.49 लाख (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। कंपनी ने इसकी डिलीवरी देशभर में शुरू कर दी है।
एडवांस प्लेटफॉर्म और फ्यूचर-रेडी डिजाइन
नई डस्टर को एडवांस्ड Renault Group Modular प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है, जिससे यह पहले से ज्यादा मजबूत और टेक्नोलॉजी से लैस बन गई है। इसका डिजाइन न सिर्फ आकर्षक है बल्कि फ्यूचर-रेडी भी है, जो युवा ग्राहकों को खासा पसंद आने वाला है।
ऑफ-रोडिंग में भी नंबर-1
SUV सेगमेंट में नई डस्टर का प्रदर्शन काफी शानदार बताया जा रहा है।
बेहतरीन Approach और Departure Angle
हाई ग्राउंड क्लीयरेंस
मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर
ये सभी फीचर्स इसे ऑफ-रोडिंग के लिए परफेक्ट बनाते हैं, वहीं शहर में रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए भी यह बेहद सुविधाजनक है।
परफॉर्मेंस और कंफर्ट का दमदार कॉम्बिनेशन
रेनो इंडिया के सीएफओ अरविंदो डे और जीएम आभास कुमार सिन्हा ने कहा कि नई Renault Duster भारतीय ग्राहकों की उम्मीदों पर पूरी तरह खरी उतरेगी। इसकी दमदार परफॉर्मेंस, मजबूती और आरामदायक ड्राइविंग अनुभव इसे एक बेहतरीन फैमिली SUV बनाते हैं।
नई रेनो डस्टर टर्बो पेट्रोल वेरिएन्ट रु 10.49 लाख की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध
फ्रांसीसी कार निर्माता रेनो ग्रुप की पूर्ण स्वामित्व की सब्सिडरी, रेनो इंडिया, ने आज नई रेनो डस्टर के लॉन्च किया है। नई रेनो डस्टर का टर्बो पेट्रोल वेरिएन्ट रु 10.49 लाख (एक्स-शोरूम दिल्ली) की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है और देश भर में डिस्पैच शुरु हो चुका है। अडवान्स्ड रेनो ग्रुप मॉड्युलर प्लेटफॉर्म (RGMP) पर बनी नई रेनो डस्टर को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि यह मजबूत और प्रभावशाली होने के साथ-साथ फ्यूचर-रैडी भी है। इसके एसयूवी प्रशिन की बात करें तो सेगमेन्ट में सर्वश्रेष्ठ अप्रोच एवं डिपार्चर एंगल और हाई ग्राउंड क्लीयरेन्स इसकी ऑफ-रोडिंग क्षमता को कई गुना बढ़ा देते हैं, साथ ही रोजमर्रा में इस्तेमाल के लिए सुविधाजनक भी बनाते हैं।
नई रेनो डस्टर बेहतरीन राईड और हैण्डलिंग के साथ शानदार परफोर्मेन्स
भारत में ड्राइविंग की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन की गई नई रेनो डस्टर बेहतरीन राईड और हैण्डलिंग के साथ शानदार परफोर्मेन्स देती है। कार का Turbo TCe 160 इंजन 163 PS पावर और 280 Nm टॉर्क देता है, जो भारतीय परिस्थितियों के लिए कैलिब्रेटेड 6-स्पीड बैट क्लच डीसीटी या 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ पेश किया गया है। जहां तक कार के डायनामिक्स की बात है IDIADA ने राइड, हैण्डलिंग, स्टीयरिंग और ब्रेकिंग परफोर्मेन्स को यह कहते हुए प्रमाणित किया है, साथ ही इस बात की पुष्टि की है कि कार की चेसीस भारतीय सड़कों की विभिन्न परिस्थितियों में राइड को स्टेबल, आरामदायक और भरोसेमंद बनाती हैं।
फाइटर-जैट की तर्ज पर कॉकपिट को डिज़ाइन किया गया
ड्राइवर की सुविधा को ध्यान में रखते हुए फाइटर-जैट की तर्ज पर कॉकपिट को डिज़ाइन किया गया है, जो अपने बेहतरीन अर्गानोमिक्स के साथ बाहर की बेहतरीन विजिबिलिटी देता है। साथ ही गूगल ऑटोमोटिव सर्विसेज में ओपन आर लिंक मल्टीमीडिया सिस्टम को इंटीग्रेट किया गया है, जो गूगल मैप्स, गूगल असिस्टेन्ट एवं गूगल प्ले के एक्सेस को आसान बनाता है। नई डस्टर पांच ट्रिम्स में आती है। ऑथेन्टिक, इवोल्यूशन, टेकनो, टेकनो प्लस और आइकोनिक। इसके खास फीचर्स में शामिल हैं- फुल एलईडी लाइटिंग, ओपनआर लिंक मल्टीमीडिया विद गूगल बिल्ट-इन, पैनोरमिक सनरूफ एवं इलेक्ट्रिक पावर्ड टेलगेट, वैटीलेटेड फ्रंट सीटे, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 17 ADAS फीचर्स और 360 डिग्री कैमरा।
शुरुआती दौर में Turbo TCe 160 वेरिएन्ट की जबरदस्त मांग
शुरुआती दौर में Turbo TCe 160 वेरिएन्ट की जबरदस्त मांग देखने को मिल रही है, विभिन्न मार्केट्स में 90 फीसदी पेट्रोल बुकिंग्स इसी वेरिएन्ट के लिए की गई हैं। 31 मार्च 2026 से पहले प्री-बुकिंग प्रोग्राम के जरिए बुकिंग करने वाले उपभोक्ता स्पेशल इंटरोडक्टरी कीमत रु 10.29 लाख का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा ऑथोराइज्ड रेनो सर्विस सेंटरों पर निर्धारित समय पर मैटेनेन्स करवाने वाले उपभोक्ताओं के लिए रेनों फारएवर वारंटी प्रोग्राम के अंतर्गत 7 साल की वारंटी और सब्सक्रिप्शन के फ्लेक्सिबल ऑप्शन्स भी उपलब्ध है।
Turbo TCe 160 160 इंजन, 163 PS की पावर और अडवान्स्ड RGMP प्लेटफॉर्म
रेनो इंडिया में सेल्स एंड मार्केटिंग के वाईस प्रेजीडेन्ट फ्रांसिस्को हिडाल्गों ने कहा, "नई रेनो डस्टर अपने दमदार परफोर्मेन्स, जबरदस्त मजबूती के चलते भारतीय उपभोक्ताओं की उम्मीदों पर खरी उतरती है, उनके लिए रोजाना की राईड को बेहद आसान बना देती है। Turbo TCe 160 160 इंजन, 163 PS की पावर और अडवान्स्ड RGMP प्लेटफॉर्म के साथ यह राइड और हैण्डलिंग को बेहद आरामदायक बना देती है। साथ ही 7 साल की वारंटी और सब्सक्रिप्शन के फ्लेक्सिबल ऑप्शन्स, एसयूवी को भारतीय सड़कों के लिए अनुकूल बनाते हैं।'
ई-टेक स्ट्रॉग हाइब्रिड मॉडल- 1.8 लीटर इंजन और 1.4kWh बैटरी के साथ
ई-टेक स्ट्रॉग हाइब्रिड मॉडल- 1.8 लीटर इंजन और 1.4kWh बैटरी के साथ आता है, जिससे शहर में राइड के दौरान 80 फीसदी तक ईवी ड्राइव की जा सकती है। इस तरह यह माइलेज और परफोर्मेन्स के बीच तालमेल बनाती है। बड़े शहरों में प्री-बुकिंग के दौरान तकरीबन 40 फीसदी उपभोक्ताओं ने हाइब्रिड विकल्प को चुना है। रेनों ने पुष्टि की है कि 2026 के लिए तय की गई हाइब्रिड युनिट्स की पूरी बुकिंग हो चुकी है, दीवाली के आस-पास डिलीवरी शुरू होने से पहले बुकिंग फिर से शुरू की जायेगी।






