Advertisement

लखनऊ। इटावा की फ्रेंड्स कालोनी पुलिस स्टेशन एरिया के मसनई चौबिया निवासी अमीन ने तेलंगाना की पूजा पांडेय को अपना नाम राजा पंडित बताकर शादी कर ली। इटावा आने के बाद पूजा को सच्चाई पता चली। अमीन के परिवार ने धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। मारपीट की गयी। पूजा ने हसबैंड व ससुराल वालों के खिलाफ FIR दर्ज करवा दिया। पुलिस ने अमीन को अरेस्ट  कर जेल भेज दिया है।अन्य परिजन फरार हैं। 
पूजा का कहना है अमीन नाम बदलकर तेलंगाना में काम करता था। वहीं दोनों मुलाकात हुई और दोस्ती हो गई। बातचीत में अमीन ने अपने को हिंदू बताया। लगभग डेढ़ साल पहले उससे शादी कर ली और उसके साथ इटावा आ गई। इटावा आने के बाद पता चला वह मुस्लिम है। इसका विरोध किया तो पूरे परिवार ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

ADVERTISEMENT

पूजा से हेज की मांग की गई। धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया गया। पूजा के अनुसार, धर्म परिवर्तन और दहेज के लिए मना करने पर उससे मारपीट की गई।पूजा की कंपलेन पर पुलिस ने अमीन, उसके पिता जमालुद्दीन खां, मां खेरुनिशा, देवर सलमान व जेठ अंसार के खिलाफ एफआइआर दर्ज किया है। थाना प्रभारी गगन गौड़ ने बताया कि नाम, धर्म व जाति छुपाकर शादी करने, धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने और मारपीट का मामला दर्ज किया गया है।