IIT ISM धनबाद में Executive MBA का मौका: नौकरी करते-करते बनें मैनेजमेंट एक्सपर्ट, 31 मई तक आवेदन

IIT (ISM) धनबाद ने 2026-28 सत्र के लिए Executive MBA कार्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। 31 मई 2026 तक आवेदन किया जा सकता है, जबकि लिखित परीक्षा 14 जून को होगी।

IIT ISM  धनबाद में Executive MBA का मौका: नौकरी करते-करते बनें मैनेजमेंट एक्सपर्ट, 31 मई तक आवेदन
14 जून को एंट्रेंस टेस्ट।

धनबाद (Threesocieties.com Desk): Indian Institute of Technology (Indian School of Mines) Dhanbad ने सत्र 2026–28 के लिए Executive MBA कार्यक्रम में दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी है। संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर 15 मार्च 2026 से ऑनलाइन आवेदन पोर्टल खुल गया है। यह दो वर्षीय कार्यक्रम खास तौर पर कार्यरत पेशेवरों, अधिकारियों और उद्यमियों के लिए डिजाइन किया गया है, ताकि वे अपनी नौकरी जारी रखते हुए प्रबंधन की उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकें।

यह भी पढ़ें: धनबाद: 40 नई बोलेरो के साथ सड़कों पर उतरी पुलिस, ईद-रामनवमी को ले फ्लैग मार्च

संस्थान के प्रबंधन अध्ययन एवं औद्योगिक अभियंत्रण विभाग द्वारा संचालित यह कार्यक्रम वर्ष 2012 में शुरू हुआ था और अब इसे चार सेमेस्टर वाले दो वर्षीय कोर्स के रूप में चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत प्रतिभागियों को आधुनिक प्रबंधन कौशल, नेतृत्व क्षमता और बदलते व्यावसायिक माहौल के अनुरूप निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने का अवसर मिलता है।

ऑनलाइन होगी पढ़ाई, लेकिन परीक्षा ऑफलाइन

Executive MBA की कक्षाएं मुख्य रूप से ऑनलाइन मोड में आयोजित होंगी।

बुधवार से शनिवार: शाम 7:00 बजे से 9:50 बजे तक

रविवार: सुबह 10:00 बजे से शाम 5:50 बजे तक

हालांकि मिड-सेमेस्टर और एंड-सेमेस्टर परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी। इसके लिए उम्मीदवारों को IIT (ISM) धनबाद, दिल्ली या कोलकाता केंद्र में उपस्थित होना होगा।

बड़े-बड़े संस्थानों के अधिकारी कर चुके हैं कोर्स

विभागाध्यक्ष प्रो. संदीप मंडल के अनुसार यह कार्यक्रम पेशेवरों को व्यावहारिक प्रबंधन ज्ञान और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में मदद करता है। इस कार्यक्रम में पहले भी कई प्रतिष्ठित संस्थानों के अधिकारी भाग ले चुके हैं, जिनमें शामिल हैं:

Coal India Limited और इसकी सहायक कंपनियां

State Bank of India

HDFC Bank

Steel Authority of India Limited

Tata Consultancy Services

Tata Steel

Tata Power

Tata Motors

NTPC Limited

Indian Railways

Infosys

PwC

Oil and Natural Gas Corporation

Indian Oil Corporation

इन संस्थानों के अधिकारी इस कोर्स के जरिए अपने प्रबंधन और नेतृत्व कौशल को मजबूत कर चुके हैं।

प्रवेश के लिए देनी होगी लिखित परीक्षा

कार्यक्रम के समन्वयक प्रो. नीलाद्रि दास ने बताया कि Executive MBA में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा देनी होगी। इस परीक्षा में उम्मीदवारों की:

प्रबंधकीय क्षमता

सामान्य जागरूकता

विश्लेषणात्मक सोच

का आकलन किया जायेगा।

लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को ऑनलाइन इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा और अंतिम चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के संयुक्त अंकों के आधार पर होगा।

सीटें, फीस और पात्रता

कुल सीटें: 100

कुल फीस: लगभग 6 लाख रुपये (दो वर्ष)

आवेदन शुल्क: 2000 रुपये

पात्रता:

मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक (10+2+3)

न्यूनतम 50% अंक

SC/ST/PwD के लिए 45% अंक

कम से कम 1 वर्ष का कार्य अनुभव

उद्यमियों के लिए:

पंजीकृत फर्म

कम से कम 2 करोड़ रुपये वार्षिक टर्नओवर (पिछले वर्ष के ऑडिटेड वित्तीय विवरण के अनुसार)

महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन की अंतिम तिथि: 31 मई 2026

लिखित परीक्षा: 14 जून 2026

ऑनलाइन इंटरव्यू: 16–17 जून 2026

संभावित परिणाम: 3 जुलाई 2026

एडमिशन प्रक्रिया: 6–13 जुलाई 2026

कक्षाएं शुरू: 25 जुलाई 2026

इच्छुक उम्मीदवार संस्थान की वेबसाइट www.iitism.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।