धनबाद। ब्लू स्टोन प्राइवेट लिमिटेड इवेंट प्रोडक्शन कंपनी है जो देश भर में अपनी हारमोनी जर्नी के तहत कार्यक्रम आयोजित करती है इसी कड़ी में झारखंड के प्रत्येक शहर में म्यूजिकल नाइट का आयोजन किया जा रहा है जिसमें नामचीन  कलाकारों के साथ लोकल कलाकार मंच शेयर करेंगे। धनबाद में  कंपनी 10 जून को अपनी हारमोनी जर्नी कार्यक्रम के तहत मेगा स्पोर्ट्स कंपलेक्स म्यूजिकल नाइट विद लॉलीपॉप भोजपुरी स्टार पवन सिंह का आयोजन करने जा रही है। इसमें भोजपुरी स्टार सिंगर पवन सिंह अपने गीतों से धमाल मचाएंगे। उक्त बातें कंपनी के प्रोग्राम हेड आकाश सिन्हा ने प्रेस कांफ्रेस में कही।
यह भी पढे़ं:Dhanbad: हादसे की जांच के लिए रेलवे ने गठित की कमेटी, रेलवे विकास निगम और साइट इंचार्ज पर FIR

ADVERTISEMENT

रेवेन्यू का बड़ा हिस्सा सामाजिक कार्यों में खर्च करेगी कंपनी

प्रोग्राम को धनबाद में आयोजित करने में अहन रोल अदा करनेवाले अमरेश सिंह ने बताया कि इस प्रोग्राम से जो भी रेवेन्यू कलेक्शन होगा उस का कुछ प्रतिशत सोशल कॉस में जायेगा जैसे की वृद्ध आश्रम में, गरीब बच्चों के शिक्षा में  और उभरते हुए कलाकारों को सुविधा देने में । उन्होंने बताया कि कुछ स्कूलों के नाम चिन्हित कर उन्होंने आयोजकों को उपलब्ध कराया है।

लाइटिंग होगा कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण

कार्यक्रम में 10000 की भीड़ पवन सिंह को सुनने आयेगी। इसके लिए सुरक्षा के साथ-साथ विशेष लाइटिंग की व्यवस्था की जा रही है जिसमें मंच के साथ-साथ दर्शक भी इस कार्यक्रम का केंद्र बिंदु होंगे। इसके साथ ही क्वालिटी साउंड सिस्टम लगाए जाएंगे जिसके द्वारा दूर बैठा व्यक्ति भी कार्यक्रम का आनंद ले सकेगा। यस यह कार्यक्रम पूरी  तौर पर फैमिली कार्यक्रम होगा।

ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड में मिलेगा टिकट

ऑनलाइन पेटीएम के द्वारा या  नंबर 9122560888 और 7870942126 पर संपर्क स्थापित पर ऑफलाइन बुकिंग किया जा सकता है।  शहर के विभिन्न जब हो पर टिकट सेंटर स्थापित किये जायेंगे। कला व संगीत प्रेमी युवाओं से मैनेजमेंट ने आग्रह किया है कि शो का हिस्सा बन अपने सुरों का धार देकर अपने गांव, शहर, राज्य व देश का नाम रोशन करें। इस संगीतमय सफर से झारखण्ड में रहने वाले कला प्रेमियों को लाइव अनुभव प्राप्त होगा और एक कलाकार कैसे अपने आप को कम समय में देश विदेश में स्थापित कर सकता है ये प्रेरणा अवश्य मिलेगी । प्रोग्राम 10 जून को संध्या 6.00 बजे से आरंभ होगा जो रात्रि 10.00 बजे तक संचालित होगी। 
लोकल कलाकारों को मिलेगा मंच

धनबाद के लिए पहला कार्यक्रम होगा जो भोजपुरी और बॉलीवुड बेस्ट होगा।  झारखंड में अच्छे कलाकार व म्यूजिकल ग्रुप हैं। जो प्रोग्राम को देख अपने आप को इन्प्रुव करेंगे। नेशनल इंटरनेशनल कलाकार आने से झारखंड की है पहचान दुनिया में बनती है आज के युवा यह सब कार्यक्रम देखने रांची , पटना,  दिल्ली पूना गोवा या कोलकाता जाया करते हैं अब उनके लिए यह व्यवस्था धनबाद में मिलेगी। इस तरह के आयोजन से झारखंड का मकसद सरकार (tourism, art culture)द्वारा चलाई जा रही है  मुहिम को बल मिलेगा और झारखंड का नाम देसी नहीं बल्कि विदेशों में भी जाएगा यहां के लोकल कलाकारों को मंच साझा करने का का मौका मिलेगा जिसमें अपने सुरों का जादू बिखरने और नामी गिरामी हस्तियों के साथ मंच शेयर करने का अवसर प्राप्त होगा।बताते चलें कि ब्लू स्टोन ऐसे अनेकों स्टेज प्रोग्राम का आयोजन कर चुकी है। जिसमें ईटखोरी महोत्सव, कौलेश्वरी महोत्सव, भैरवनाथ महोत्सव, रंगकिनी महोत्सव, प्रकाश पर्व कोणार्क महोत्सव रामरेखा महोत्सव , रजरप्पा महोत्सव समेत देश के विभिन्न राज्य में इभेन्ट आयोजित किया गया है।

आयोजक मंडली

कार्यक्रम में आयोजक के रूप में संजीव सिंह, आकाश सिन्हा, अनूप सिंह, मृणाल सिंह, अमरेश सिंह,  डॉ. आरिफ नासीर बट, पंकज मिड्ढा, पंकज कुमार, प्रवीण राजगढ़िया, यश सिंह, राहुल मजूमदार,  ऋषि सिंह, प्रियांशु तुरियार, शानू, राहुल,आयुष और एसआईएस सिक्योरिटी के एस धामी और तरुण सिन्हा आदि उपस्थित थे।