नई दिल्ली। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि एक जनवरी से सभी वाहनों के लिए फास्टैग को अनिवार्य किया गया है। यह पैसेंजर्स के लिए उपयोगी है, फास्टैग होने पर टोल प्लाजा पर रुकने की आवश्यकता नहीं होगी। इससे कैश पेमेंट, टाइम और ईंधन की बचत होगी।
गडकरी ने गुरुवार को यहां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अब तक जो छूट कुछ वाहनों को दी जा रही थी, उसे खत्म कर दिया गया है। एक जनवरी 2021 से सभी वाहनों के लिए फास्टैग जरूरी कर दिया गया है।
मिनिस्टर ने कहा कि सेंट्रल गवर्नमेंट नवंबर में एक जनवरी से सभी वाहनों के लिए फास्टैग प्रणाली अनिवार्य करने संबंधी नोटिफिकेशन जारी कर दी थी। फास्टैग प्रणाली वर्ष 2011 में लागू की गई थी। वर्ष 2018 तक 34 लाख से ज्यादा वाहन फास्टैग का इस्तेमाल कर रहे थे। वर्ष 2017 के बाद खरीदे जाने वाले सभी वाहनों के लिए फास्टैग को जरूरी कर दिया था। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से सभी वाहनों को टोल प्लाजा पर टोल के कैश पेमेंट के लिए नहीं रुकना पड़ेगा और यात्रा में समय की बचत होगी।गवर्नमेंट की प्लानिंग है कि देशभर के टोल प्लाजा को पूरी तरह से जीपीएस से जोड़ दिया जाए।इससे लोगों को लंबी लाइनों में घंटों खड़े होने से राहत मिलेगी। सरकार FASTag के जरिये टोल प्लाजा में 100 परसेंट पेमेट को अनिवार्य करना चाहती है। फिलहाल 80 परसेंट टोल में ही यह सुविधा है। नये साल में सेंट-परसेंट करने की योजना है.
क्या है FASTag
और भी पढ़ें
- धनबाद की मुनीडीह कोलियरी को 5-स्टार अवार्ड, 92% अंक के साथ बढ़ाया BCCL का मान
- IIT-ISM धनबाद के छात्र की मौत, प्री-प्लेसमेंट नहीं मिलने से तनाव की बात आई सामने
- बारामुड़ी खटाल पर प्रशासन सख्त, छठ तक मिली मोहलत; 19 नवंबर को अगली सुनवाई
- जमशेदपुर में खूनी पारिवारिक विवाद: बड़े भाई ने डॉक्टर ओपी आनंद को मारी गोली
FASTag एक इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन टेकनीक है।इसमें रेडियो फ्रीक्वेंसी टैग लगा होता है। इसे गाड़ियों के आगे के शीशे पर लगाया जाता है। टोल प्लाजा से गुजरने पर वहां लगा सेंसर इसे रीड करता है और फास्टैग से लिंक प्रीपेड या सेविंग अकाउंट से खुद ही कट पैसा कट जाता है। टोल में रुकने की भी आवश्यकता नहीं होती है।
ऐसे मिलेगा FASTag
FASTag लेने के लिए परेशान नहीं होना है। फास्टैग ई-कॉमर्स साइट अमेजन, फ्लिपकार्ट, स्नैपडील, पेटीएम से खरीदाजा सकता है। बैंक और पेट्रोल पंप से भी खरीद सकते है।
FASTag लेने में लगेंगे ये कागजात
FASTag लेने के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड और गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर की जरूरत पड़ेगी।