- 90 फीट रोड से हुई चारों क्रिमिनलों की अरेस्टिंग
पटना। बिहार पुलिस की एसटीएफ ने मुजफ्फरपुर के सकरा में बंधन बैंक में शुक्रवार को हुई 17.29 लाख रुपये डकैती मामले का खुलासा कर लिया है। एसटीएफ ने राजधानी पटना के कंकड़बाग के 90 फीट एरिया से चार क्रिमिनलों को दबोचा है।चारों लुटेरों के पास से लूट के 16.71 लाख रुपये,दो पिस्टल, एक कट्टा, 16 जिंदा कारतूस और नकाब भी बरामद की गयी है।
पुलिस गिरफ्त में आये क्रिमिनलों की पहचान बेगूसराय निवासी राहुल कुमार और सुधीर कुमार तथाव समस्तीपुर निवासी नीतीश कुमार और राहुल कुमार के रूप में हुई है। सभी 90 फीट स्थित दुसादी पकड़ी में किराये के घर में ठहरे हुए थे। पटना में पहले हुई लूट के मामले में इनका कोई कनेक्शन है या नहीं इसकी जानकारी के लिए एसटीएफ अभी पूछताछ कर रही है।
और भी पढ़ें
- 1150 जिलेटिन, 1064 डेटोनेटर और 38 हथियार बरामद, बंगाल STF की बड़ी कार्रवाई
- धनबाद: शराब पार्टी के बाद मुन्ना पांडेय की हत्या, 20 हजार लूटने वाले दो गिरफ्तार
- हादसा देखने निकले लोगों के लिए काल बना 18 चक्का ट्रक, एक ही परिवार के 7 की मौत
- Bihar : सीएम सम्राट चौधरी से मिलीं अक्षरा सिंह, फिर अनंत सिंह के घर पहुंचीं
आर्म्स से लैश पांच नकाबपोश क्रिमिनलों ने शुक्रवार को मुजफ्फरपुर के सकरा स्थितबंधन बैंक में धावा बोलकर 17.29 लाख रुपये लूट लिए थे। क्रिमिनलों ने के क्रम में अपराधियों ने एक दुकानदार राजेश कुमार को गोली मार दी थी। क्रिमिनलों ने पांच से छह राउंड फायरिंग की। भागने के दौरान उनकी एक बाइक मौके पर ही छूट गई थी। मामले की खुलासे के लिए एसटीएफ को जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसटीएफ फुटेज और टेक्नीकल इ्नविस्टीगेशन से क्रिमिनलों का लोकेशन हासिल कर ली। एसटीएफ को लगभग 11 बजे सूचना मिली कि बैक डकैती में संलिप्त चार क्रिमिनलों का लोकेशन कंकड़बाग 90 फीट में मिल रहा है। एसटीएफ 90 फीट दुसादी पकड़ी में एक घर में चारों का लोकेशन मिला। एसटीएफ ने घर में दबिश देकर चारों लुटेरों को 16.71 लाख रुपये के साथ दबोच लिया।