नई दिल्ली। जनरल  मनोज पांडे ने देश के नये आर्मी चीफ के तौर पर शनिवार को पदभार ग्रहण कर लिया। वे 29वें आर्मी चीफ होंगे। वे कोर ऑफ इंजीनियर्स के पहले अफसर हैं जिन्हें यह अवसर मिला है। कार्प्स आफ इंजीनियर्स के पहले इससे पहले जनरल पांडे वाइस चीफ का कार्यभार संभाल रहे थे।

Morning news diary-30 April: जिग्नेश मेवाणी, मर्डर, छेड़खानी, डीवीसी श्रमिक यूनियन, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, अन्य

ईस्टर्न कमांड के कमांडिंग आफिसर रह चुके जनरल पांडे अंडमान व निकोबार कमांड के कमांडर इन चीफ का पद भी संभाल चुके हैं। जनरल मनोज पांडे को परम विशिष्ट सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल और विशिष्ट सेवा मेडल का सम्मान भी मिला है। सेना में वाइस चीफ बनने से पहले जनरल पांडे इस्टर्न आर्मी कमांड को नेतृत्व कर रहे थे। सिक्किम व अरुणाचल प्रदेश सेक्टर में LAC की भी मानिटरिंग कर रहे थे।

जम्मू कश्मीर में आपरेशन पराक्रम के दौरान एलओसी पर उन्होंने इंजीनियर रेजिमेंड कमांड को संभाला था। वेस्टर्न सेक्टर में इंजीनियर ब्रिगेड का भी नेतृत्व किया था। नार्थ ईस्ट में माउंटेन ब्रिगेड के ब्रिगेड मेजर, इस्टर्न कमांड हेडक्वार्टर्स में ब्रिगेडियर जनरल स्टाफ व मिलिट्री सेक्रेटरी ब्रांच में असिस्टेंट मिलिट्री सेक्रेटरी कका पद भी संभाल चुके हैं।आर्मी चीफ होने के नाते जनरल पांडे को सरकार के थियेटर कमांड पर नेवी व एयरफोर्श के साथ को आर्डिनेट करना होगा। थियेटर कमांड को लेकर भारत के पहले चीफ आफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत ने योजना लागू की थी। उल्लेखनीय कि पिछले साल दिसंबर में हेलीकाप्टर दुर्घटना में उनका निधन हो गया।