रोम। इटली के महान फैशन डिजाइनर और अरमानी ग्रुप के संस्थापक ने लंबी बीमारी के बाद दुनिया को कहा अलविदा
इटली के मशहूर फैशन डिजाइनर और अरमानी ग्रुप के संस्थापक जॉर्जियो अरमानी का 91 वर्ष की आयु में निधन (Giorgio Armani Passes Away) हो गया। उन्होंने इटली के मिलान स्थित घर पर अंतिम सांस ली। वह मशहर क्लोदिंग ब्रांड अरमानी के मालिक थे। 
यह भी पढ़ें:Jharkhand: पलामू के मनातू में नक्सलियों से एनकाउंटर, जिला पुलिस के दो जवान शहीद, एक घायल
अरमानी ग्रुप ने जताया शोक
अरमानी ग्रुप ने गुरुवार को जारी एक ऑफिसियल बयान में उनके निधन की पुष्टि करते हुए गहरा शोक व्यक्त किया। उनके निधन के बाद कंपनी ने बयान जारी कर कहा कि अनंत दुख के साथ हम अपने संस्थापक और प्रेरणा स्रोत जॉर्जियो अरमानी के निधन की सूचना देते हैं। कंपनी ने बताया कि छह और सात  सितंबर को मिलान मेंजॉर्जियो अरमानी का अंतिम दर्शन (फ्यूनरल चैम्बर) आयोजित किया जायेगा। इसके बाद अंतिम संस्कार होगा, हालांकि तारीख और स्थान सार्वजनिक नहीं किये गये हैं।
फैशन हाउस ने लिखा कि जॉर्जियो अरमानी 50 वर्षों के इतिहास वाली एक ऐसी कंपनी है, जो भावनाओं के साथ बनी है। जॉर्जियो अरमानी ने हमेशा स्वतंत्रता और कर्मको अपनी पहचान बनाया। कंपनी आज और हमेशा इसी भावना के साथ काम करेगी। परिवार और कर्मचारी इस सोच के साथ ग्रुप को आगे बढ़ायेंगे। 
बताया जा रहा है कि जॉर्जियो अरमानी लंबे समय से बीमार थे। उनकी मौत से पूरी फैशन इंडस्ट्री शोक में है। उम्र संबंधी समस्याओं के चलते उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा।