धनबाद (Threesocieties.com Desk): IIT ISM Dhanbad के केमिस्ट्री एंड केमिकल बायोलॉजी विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएस-एमएस (4+1 वर्ष) प्रोग्राम इन केमिकल साइंस में नामांकन की घोषणा कर दी है।
यह भी पढ़ें: धनबाद: APK स्कैम पर पुलिस का वार—3 दिन की स्पेशल ट्रेनिंग से साइबर ठगों पर कसेगा शिकंजा!
और भी पढ़ें
- धनबाद-शकूर बस्ती समेत 20 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, दिवाली-छठ पर वेटिंग से राहत
- Bihar: IPS भानु प्रताप सिंह पर पत्नी के उत्पीड़न का आरोप, महिला आयोग ने भेजा समन
- चीफ जस्टिस के नाम पर फोन कराने के मामले में IPS आदित्य कुमार को कैट से झटका
- Jharkhand : जमीन पर बैठीं सिमडेगा DC कंचन सिंह, सुनीं मलार समाज की समस्याएं
यह प्रोग्राम खासतौर पर उन छात्रों के लिए तैयार किया गया है, जो रिसर्च, इनोवेशन और इंटरडिसिप्लिनरी लर्निंग में रुचि रखते हैं। संस्थान द्वारा तैयार किया गया करिकुलम कोर केमिस्ट्री के साथ-साथ उभरते क्षेत्रों (Emerging Areas) को भी कवर करता है।
प्रोग्राम की खास बात यह है कि स्टूडेंट्स को शुरुआत से ही रिसर्च-ड्रिवन लर्निंग का अवसर मिलेगा। इसमें लैबोरेटरी वर्क, प्रोजेक्ट्स और वैज्ञानिक अनुसंधान को प्रमुखता दी गई है। संस्थान में स्टेट-ऑफ-द-आर्ट लैब्स और एडवांस्ड रिसर्च सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे छात्रों को उच्च स्तरीय प्रैक्टिकल ट्रेनिंग मिल सकेगी।इसके अलावा, प्रोग्राम में इंडस्ट्री एक्सपोजर और स्किल डेवलपमेंट पर विशेष जोर दिया गया है, ताकि छात्र भविष्य की प्रोफेशनल जरूरतों के अनुरूप खुद को तैयार कर सकें।
करियर की बात करें तो इस प्रोग्राम के ग्रेजुएट्स के लिए रिसर्च, एकेडेमिया और इंडस्ट्री में कई अवसर खुलते हैं। छात्र फार्मास्यूटिकल्स, मैटेरियल साइंस, ऊर्जा और पर्यावरण विज्ञान जैसे क्षेत्रों में अपना करियर बना सकते हैं।इस प्रोग्राम में एडमिशन JEE Advanced 2026 के माध्यम से होगा। इच्छुक अभ्यर्थी नामांकन से जुड़ी विस्तृत जानकारी संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं।