CRPF में नौकरी का सुनहरा मौका! 9175 कॉन्स्टेबल पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख कल
CRPF Constable Recruitment 2026 के तहत 9175 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 19 मई है। इच्छुक उम्मीदवार rect.crpf.gov.in पर जाकर तुरंत ऑनलाइन आवेदन करें। जानें योग्यता, आयु सीमा, फीस और आवेदन प्रक्रिया।
नई दिल्ली (Threesocieties.com Desk): देश की सबसे बड़ी अर्धसैनिक बलों में शामिल होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) द्वारा निकाली गई कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि अब बेहद करीब है। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी 19 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन विंडो बंद कर दी जाएगी।
यह भी पढ़ें: “नीतीश कुमार को ‘चंडाल चौकड़ी’ ने घेर रखा है…” आनंद मोहन के बयान से बिहार की राजनीति गरमाई

इस भर्ती अभियान के तहत कॉन्स्टेबल (टेक्निकल/ ट्रेड्समैन/ पायनियर) के कुल 9175 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती प्रक्रिया में मेल और फीमेल दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
21 से 23 मई तक कर सकेंगे फॉर्म में सुधार
जिन उम्मीदवारों से आवेदन भरते समय किसी प्रकार की गलती हो गई है, उन्हें सुधार का मौका भी दिया जाएगा। अभ्यर्थी 21 मई से 23 मई 2026 तक अपने आवेदन पत्र में संशोधन कर सकेंगे।
कहां करें आवेदन?
भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। उम्मीदवार CRPF की आधिकारिक वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
“Apply Here” विकल्प चुनें।
मांगी गई जानकारी भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
आवेदन शुल्क जमा करें।
फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
आवेदन शुल्क
जनरल / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस वर्ग: 100 रुपये
एससी / एसटी वर्ग: निशुल्क आवेदन
योग्यता क्या है?
उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (मैट्रिक) पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा संबंधित पद के अनुसार ITI सर्टिफिकेट, ट्रेड अनुभव या हेवी ट्रांसपोर्ट वाहन ड्राइविंग लाइसेंस जैसी अतिरिक्त योग्यता भी मांगी गई है।
आयु सीमा
कॉन्स्टेबल ड्राइवर पद: 21 से 27 वर्ष
अन्य सभी पद: 18 से 23 वर्ष
आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट प्रदान की जाएगी।
युवाओं के लिए बड़ा मौका
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह भर्ती शानदार अवसर मानी जा रही है। खासकर 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए CRPF जैसी प्रतिष्ठित फोर्स में शामिल होने का यह सुनहरा मौका है। ऐसे में इच्छुक अभ्यर्थियों को अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना तुरंत आवेदन कर लेना चाहिए।






