नई दिल्ली। Google WhatsApp Chat Migration Feature का ऐलान किया है। यह WhatsApp चैट हिस्ट्री को iOS से एंड्राइड में ट्रांसफर करने का फीचर Pixel और अन्य दूसरे एंड्राइड 12 स्मार्टफोन के लिए दिया जा रहा है। यह फीचर पहले से Samsung Galaxy डिवाइस में मौजूद है। लेकिन अब Samsung के अलावा एंड्राइड 12 बेस्ड बाकी स्मार्टफोन में भी WhatsApp चैट को ट्रांसफर का फीचर दिया जायेगा। 

ADVERTISEMENT

Evening news diary-26 October: सेक्सटॉर्शन गैंग का भंडाफोड़, दुल्हन फरार, मर्डर,शराब तस्करी, लूटकांड, अन्य
Samsung के एंड्राइड 10 और उससे हायर वर्जन के स्मार्टफोन में iOS से एंड्राइड WhatsApp चैट ट्रांसफर का ऑप्शन मिलता है। लेकिन Google Pixel और बाकी एंड्राइड स्मार्टफोन में एंड्राइड 12 बेस्ड स्मार्टफोन ही Whatsapp चैट ट्रांसफर की सुविधा का फायदा उठा सकेंगे। 
iOS से एंड्राइड में चैट कर सकेंगें ट्रांसफर 

Google ने बताया कि वो WhatsApp टीम के साथ मिलकर नयेफीचर पर काम कर रहा है। कंपनी जल्द WhatsApp चैट ट्रांसफर फीचर रोलआउट करेगी। नये फीचर के आने से यूजर्स आसानी से iphone से एंड्राइड में अपनी WhatsApp चैट हिस्ट्री को ट्रांसफर कर पायेगे।  कंपनी के बयान के अनुसार WhatsApp चैट ट्रांसफर के लिए एक यूएसबी-सी और लाइटनिंग केबल की जरूरत होगी। Google का कहना है कि यूजर्स को चैट ट्रांसफर करने के लिए एंड्राइड के QR Code को iPhone से स्कैन करना होगा। इसके बाद यूजर्स चैट ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी। हालांकि चैट ट्रांसफर के दौरान आपको पुरानी डिवाइस में कोई मैसेज नहीं रिसीव होगा।
WhatsApp ने रोलआउट किया चैट बैकअप फीचर 

हाल ही में WhatsApp की तरफ से ग्लोबली एंड्राइड और iOS के लिए एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन चैट बैकअप को रोल आउट किया गया है। नये अपडेट के बैद यूजर्स यूजर्स ही केवल चैट को एक्सेस कर पायेगा। WhatsApp या फिर सर्विस प्रोवाइडर चैट बैकअप को एक्सेस नहीं कर पाएगा। यह फीचर्स धीर-धीरे रोल आउट किया जा रहा है।                     

ऐसे काम करता है फीचर
iOS से ऐंड्रॉयड पर चैट ट्रांसफर करने के लिए यूजर्स को लाइटनिंग यूएसबी-C केबल की जरूरत पड़ेगी। इस केबल के यूजर को अपने पिक्सल स्मार्टफोन को iPhone से कनेक्ट करना होगा। इसके बाद शुरुआती सेटअप के दौरान नोटिफिकेशन मिलेगा। इसके बाद आईफोन पर QR कोड को स्कैन करके वॉट्सऐप लॉन्च करें और अपनी चैट हिस्ट्री, मीडिया और दूसरी चीजों को पिक्सल फोन पर ट्रांसफर करें। 

डेटा ट्रांसफर पूरी तरह सेफ
खास बात है कि गूगल ने कहा कि दोनों डिवाइसेज के बीच होने वाले डेटा ट्रांसफर पूरी तरह सेफ है और यूजर्स को इसकी चिंता करने की जरूरत नहीं है। गूगल ने कन्फर्म किया है कि डेटा ट्रांसफर के दौरा iPhone पर कोई नया मेसेज रिसीव नहीं होगा।