Advertisement
  • चार मैचों की सीरीज में इंडिया ने अब 2-1 के बढ़त बनायी

अहमदाबाद। इंडिया और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेला गया। मैच का फैसला दूसरे दिन ही हो गया। टीम इंडिया ने  इंग्लैंड को 10 विकेट से हरा दिया। अब टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया ने इस जीत के बाद 2-1 की बढ़त बना ली है। 

ADVERTISEMENT

इंडिया की दूसरी पारी
टीम इंडिया को जीत के लिए 49 रन का टारगेट मिला था।  इसे टीम के ओपनर बैंट्समैन रोहित शर्मा ने नॉटआउट 25 रन और शुभमन गिल ने नाबाद 15 रन बनाकर हासिल कर लिया। 
इंग्लैंड को शुरुआती झटका
अहमदाबाद में इंग्लैंड की पहली पारी में लास्ट बॉल पर विकेट हासिल करने वाले अक्षर पटेल ने दूसरी पारी में पहली ब़ॉल पर विकेट चटकाया। उन्होंने जैक क्राउले को बोल्ड कर किया। इसके बाद ओवर की तीसरी बॉल पर जॉनी बेयरस्टो को बोल्ड कर दिया। डॉम सिब्ले को आउट कर अक्षर ने दूसरी पारी में तीसरी सफलता हासिल की। ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को आरअश्विन ने आउट कर दूसरी पारी में विकेट का खाता खोला। 25 रन बनाकर वह LBW होकर वापस लौटे। अक्षर ने कैप्टन जो रूट को 19 रन पर आउट करते हुए एक मैच में पहली 10 विकेट लेने का कमाल किया। दूसरा मैच खेल रहे अक्षर ने पहली पारी में 6 विकेट चटकाए थे। बेन फोएक्स रन बनाकर अक्षर पटेल की बॉल पर आउट हुए। 
इंडिया की पहली पारी 145 पर सिमटी, रोहित की हाफ सेंचुरी
इंडिया ने दूसरे दिन 33 रन के स्कोर पर ओपनर शुभमन गिल का विकेट गंवाया। 11 रन बनाकर वह जोफ्रा आर्चर के शिकार बने। इसके बाद चेतेश्वर पुजारा जीरो पर जैक लीच की बॉल पर LBW हो गये।  27 रन पर बैटिंग कर रहे कैप्टन विराट कोहली को भी लीच ने ही आउट किया। टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे जैक लीच का शिकार बने। सात रन पर LBW आउट हो गये। रोहित शर्मा 66 रन बनाकर जैक लीच की बॉल पर आउट हो गये। रिषभ पंत एक रन बनाकर जो रूट की बॉल पर आउट हुए। 

रूट ने वॉशिंग्टन सुंदर को आउट कर टीम इंडिया को दूसरा झटका दिया। इसके बाद अक्षर पटेल को भी आउट कर दिया। अक्षर पटेल को रूट ने सिब्ले के हाथौं कैच करवाया। आर अश्विन को रूट ने अपना चौथा विकेट हासिल किया। जसप्रीत बुमराह को LBW को आउट कर 5वां विकेट चटकाया। इंडिया को 145 रन पर समेट दिया।