अहमदाबाद। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से एक्ट्रेस कंगना रनौत लगातार सुर्खियों में हैं। वह लगातार बॉलीवुड, मुंबई पुलिस, शिवसेना समेत तमाम लोगों पर निशाना साध रही हैं। बड़ी संख्या में लोग कंगना का समर्थन करने के लिए सामने आ रहे हैं। गुजरात के एक बिजनेसमैन ने कंगरना का समर्थन करते हुए उनकी फोटो की प्रिंट वाली साड़ी बनाई है।

और भी पढ़ें
- धनबाद की मुनीडीह कोलियरी को 5-स्टार अवार्ड, 92% अंक के साथ बढ़ाया BCCL का मान
- IIT-ISM धनबाद के छात्र की मौत, प्री-प्लेसमेंट नहीं मिलने से तनाव की बात आई सामने
- बारामुड़ी खटाल पर प्रशासन सख्त, छठ तक मिली मोहलत; 19 नवंबर को अगली सुनवाई
- जमशेदपुर में खूनी पारिवारिक विवाद: बड़े भाई ने डॉक्टर ओपी आनंद को मारी गोली
सूरत के रहने वाले बिजनेसमैन रजत दावेर ने जिस साड़ी को बनाया है, उसमें कंगना के अलावा भगवान गणेश की भी फोटो है। रजत ने साड़ी के बारे में बताया कि यह उन्होंने एक्ट्रेस का समर्थन करने के लिए बनाई है। उन्होंने कहा कि वह किसी चीज का समर्थन करने के लिए अपनी आवाज उठा रही थीं, लेकिन उनकी आवाज को दबा दिया गया। उनके ऑफिस को तोड़ दिया गया। इसलिए हमने उनका समर्थन करने का फैसला लिया है।

रजत ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में कंगना रनौत के साथ महाराष्ट्र में जो कुछ भी हुआ वह गलत है। उन्होंने कहा कि 'उनके साथ जो हो रहा है, वो गलत है। हमने कल ही इस साड़ी को लॉन्च किया था और अब तक कई ऑर्डर आ भी चुके हैं। एक साड़ी की कीमत एक हजार रुपये से शुरू होती है।

कंगना रनौत ने महाराष्ट्र के गवर्नर से की मुलाकात

कंगना रनौत ने रविवार को गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की। राजभवन में हुई मुलाकात के बाद कंगना रनौत ने कहा कि मैंने गवर्नर से मुलाकात की। उन्होंने मुझे बेटी की तरह सुना। मैं एक नागरिक के तौर पर उनसे मिलने आई थी। राजनीति से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि मैंने अपने साथ हुई नाइंसाफी और जो भी अनुचित हुआ, उस बारे में उन्हें बताया। यह अभद्र बर्ताव था।