कोयला नगर साईं मंदिर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव: 27 जुलाई को अखंड कीर्तन और 29 को निकलेगी भव्य साईं पालकी यात्रा

धनबाद के कोयला नगर साईं मंदिर में गुरु पूर्णिमा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। 27 जुलाई को अखंड कीर्तन, 29 जुलाई को भव्य साईं पालकी यात्रा, 56 भोग और विशाल भंडारे का आयोजन होगा।

कोयला नगर साईं मंदिर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव:  27 जुलाई को अखंड कीर्तन और 29 को निकलेगी भव्य साईं पालकी यात्रा
56 भोग, पालकी यात्रा और विशाल भंडारे की तैयारी शुरू।

        HighLights

  • 27 जुलाई को होगा अखंड कीर्तन का आयोजन
  • 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा पर निकलेगी भव्य साईं पालकी यात्रा
  • साईं बाबा को लगेगा 56 प्रकार का भोग
  •  हजारों श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन
  •  कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंदिर कमेटी और श्रद्धालुओं की बैठक

धनबाद (Threesocieties.com Desk): धनबाद के कोयला नगर स्थित साईं मंदिर में गुरु पूर्णिमा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मंदिर परिसर में आगामी 27 जुलाई को अखंड कीर्तन तथा 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा महोत्सव के अवसर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में साईं पालकी यात्रा, 56 प्रकार के भोग और विशाल भंडारे का आयोजन होगा।

यह भी पढ़ें: धनबाद से पटना तक बढ़ा संजीव सिंह का सियासी दायरा! बिहार के मंत्रियों से मुलाकात के बाद तेज हुई चर्चाएं

सोमवार को कोयला नगर साईं मंदिर परिसर में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता श्रीराम सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने की। बैठक में मौजूद मंदिर कमेटी के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं ने एक स्वर में आयोजन को सफल बनाने के लिए अपना योगदान देने की प्रतिबद्धता जताई।बैठक के दौरान मंदिर के मुख्य पुजारी तूफानी बाबा ने मंदिर समिति के सदस्यों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर धार्मिक वातावरण के बीच कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया।

उदय प्रताप सिंह ने कहा कि 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर साईं बाबा की भव्य पालकी यात्रा मंदिर परिसर से निकाली जाएगी। यह यात्रा निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए पुनः मंदिर पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान हजारों श्रद्धालु पालकी यात्रा में शामिल होंगे और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल देखने को मिलेगा।उन्होंने कहा कि मंदिर कमेटी की ओर से साईं बाबा के लिए 56 प्रकार के भोग की विशेष व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा सभी श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है।

उदय प्रताप सिंह ने कहा कि कीर्तन, पूजा-अर्चना और धार्मिक आयोजन सनातन संस्कृति को मजबूत करने का एक प्रभावी माध्यम हैं। इससे समाज में संस्कारों का विकास, सामुदायिक एकता, सकारात्मक ऊर्जा और धार्मिक चेतना का प्रसार होता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं का जुड़ाव भी सनातन संस्कृति के प्रति बढ़ता है।

बैठक में उदय प्रताप सिंह, चंदन कुमार, मुख्य पुजारी तूफानी बाबा, मनीष कुमार सिंह, सुदिस्ट कुमार, विकी, सुशील कुमार, कुलदीप कुमार सिंह, वृषभान, अजय पांडे, जयंत गुप्ता समेत कई लोग उपस्थित थे।

गुरु पूर्णिमा महोत्सव को लेकर कोयला नगर साईं मंदिर में अभी से भक्तों के बीच उत्साह का माहौल देखा जा रहा है और आयोजन समिति बड़े स्तर पर इसकी तैयारियों में जुट गई है।