Job के साथ IIT की MBA डिग्री! IIT/ISM धनबाद में Executive MBA एडमिशन शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया
IIT ISM धनबाद ने Executive MBA 2026-28 कार्यक्रम के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। Working professionals के लिए तैयार इस दो वर्षीय ऑनलाइन MBA प्रोग्राम में एडमिशन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई 2026 है।
धनबाद (Threesocieties.com Desk): नौकरी कर रहे पेशेवरों, अधिकारियों और उद्यमियों के लिए प्रतिष्ठित संस्थान IIT/ISM धनबाद ने बड़ा अवसर दिया है। संस्थान के Executive MBA Programme 2026-28 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। खास बात यह है कि यह कार्यक्रम ऐसे प्रोफेशनल्स के लिए डिजाइन किया गया है, जो नौकरी जारी रखते हुए प्रबंधन की पढ़ाई करना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें: केंदुआडीह भू-धंसान कांड: धनबाद-बोकारो रोड बंद, सड़क खुलवाने 24 घंटे के अनशन पर बैठे विधायक राज सिन्हा
संस्थान की ओर से 15 मार्च 2026 से ऑनलाइन आवेदन पोर्टल खोला गया है और अब तक 50 से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई 2026 निर्धारित की गई है। प्रबंधन अध्ययन एवं औद्योगिक अभियंत्रण विभाग के अध्यक्ष प्रो. संदीप मंडल, कार्यक्रम समन्वयक प्रो. नीलाद्रि दास, सह-समन्वयक प्रो. रश्मि सिंह और प्रो. शशांक बंसल ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।
2012 से चल रहा Executive MBA Programme
प्रो. संदीप मंडल ने बताया कि IIT ISM धनबाद में Executive MBA कार्यक्रम की शुरुआत वर्ष 2012 में हुई थी। अब इसे दो वर्षीय कार्यक्रम के रूप में संचालित किया जा रहा है, जिसमें कुल चार सेमेस्टर होंगे। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कार्यरत पेशेवरों को आधुनिक प्रबंधन कौशल, नेतृत्व क्षमता और रणनीतिक निर्णय लेने की समझ विकसित करना है।
ऑनलाइन होंगी क्लासेस, वीकेंड पर भी पढ़ाई
यह Executive MBA Programme मुख्य रूप से ऑनलाइन मोड में संचालित किया जाएगा।
बुधवार से शनिवार तक शाम 7 बजे से रात 9:50 बजे तक क्लास
रविवार को सुबह 10 बजे से शाम 5:50 बजे तक कक्षाएं
Mid-Sem और End-Sem परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में
ऑफलाइन परीक्षाएं धनबाद, कोलकाता और दिल्ली केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी।
बड़े-बड़े संस्थानों के अधिकारी कर चुके हैं यह MBA
IIT ISM प्रबंधन विभाग के अनुसार, इस कार्यक्रम में पहले भी कई प्रतिष्ठित कंपनियों और सरकारी संस्थानों के अधिकारी हिस्सा ले चुके हैं। इनमें:
Coal India
SBI
HDFC Bank
SAIL
TCS
Tata Steel
Tata Power
Tata Motors
NTPC
भारतीय रेल
Infosys
PwC
ONGC
IOCL
जैसी संस्थाओं के प्रोफेशनल्स शामिल रहे हैं।
लिखित परीक्षा और इंटरव्यू से होगा चयन
कार्यक्रम समन्वयक प्रो. नीलाद्रि दास ने बताया कि एडमिशन प्रक्रिया दो चरणों में होगी।
पहला चरण: लिखित परीक्षा
अभ्यर्थियों को IIT ISM परिसर में आयोजित लिखित परीक्षा देनी होगी। इसमें:
प्रबंधकीय क्षमता
सामान्य जागरूकता
विश्लेषणात्मक समझ
का मूल्यांकन किया जाएगा।
दूसरा चरण: ऑनलाइन इंटरव्यू
लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को ऑनलाइन इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के संयुक्त अंकों के आधार पर होगा।
100 सीटें उपलब्ध, आरक्षण नियम लागू
Executive MBA Programme में कुल 100 सीटें उपलब्ध हैं। प्रवेश प्रक्रिया में भारत सरकार के आरक्षण नियमों का पालन किया जाएगा।
महत्वपूर्ण तारीखें
आवेदन की अंतिम तिथि: 31 मई 2026
लिखित परीक्षा: 14 जून 2026
ऑनलाइन इंटरव्यू: 16 और 17 जून 2026
संभावित रिजल्ट: 3 जुलाई 2026
नामांकन प्रक्रिया: 6 से 13 जुलाई 2026
कक्षाएं शुरू: 25 July 2026
IIT ISM धनबाद का यह Executive MBA कार्यक्रम उन प्रोफेशनल्स के लिए शानदार अवसर माना जा रहा है, जो नौकरी के साथ अपने करियर को मैनेजमेंट की नई ऊंचाई देना चाहते हैं।






