पटना। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), पटना में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के प्लेसमेंट सीजन का पहला चरण सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। इस चरण में 90 से अधिक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने भाग लिया और कुल 319 विद्यार्थियों को जॉब ऑफर प्रदान किये गये।
यह भी पढ़ें: खरमास खत्म, फिर भी नहीं बजेगा बैंड-बाजा! 20 दिन बाद शुरू होंगे विवाह मुहूर्त
और भी पढ़ें
- धनबाद: BCCL में माइनिंग कैडर के 4 चीफ मैनेजर का ट्रांसफर, तीन एजीएम बनाये गये
- धनबाद में अपराधियों पर तीसरी नजर! 53 संवेदनशील स्थलों पर लगेंगे 193 CCTV कैमरे
- Dhanbad : INMOSSA ने कतरास एरिया व AKWMC कोलियरी में गठित की नई समितियां
- सेंधा नमक खाते हैं तो रहें सावधान! आयोडीन की कमी से बढ़ सकता है हड्डियों का खतरा
प्लेसमेंट के इस चरण की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि दो विद्यार्थियों को 1.17 करोड़ रुपये प्रति वर्ष का रिकॉर्ड सालाना पैकेज मिला। इसके साथ ही चार छात्रों को जापान में इंटरनेशनल प्लेसमेंट का अवसर प्राप्त हुआ, जो संस्थान की वैश्विक पहचान को और मजबूत करता है।
बीटेक और एमटेक का शानदार प्रदर्शन
आईआईटी पटना के निदेशक प्रो. टी.एन. सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्लेसमेंट प्रक्रिया अभी जारी है और अब तक बीटेक 2026 बैच के 54.34 प्रतिशत छात्रों का चयन हो चुका है। उन्होंने बताया कि:
बीटेक 2026 बैच का औसत पैकेज 25.82 लाख रुपये प्रतिवर्ष रहा
यह आंकड़ा पिछले वर्ष की तुलना में 17.66 प्रतिशत अधिक है
एमटेक 2026 बैच का औसत पैकेज 16.20 लाख रुपये रहा, जिसमें 7.32 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई
सबसे अधिक औसत पैकेज कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE) विभाग का रहा।
इन दिग्गज कंपनियों ने दी नौकरी
संस्थान के डीन (प्रशासन) प्रो. ए.के. ठाकुर ने बताया कि इस वर्ष कई प्रमुख बहुराष्ट्रीय और भारतीय कंपनियों ने छात्रों की नियुक्ति की। इनमें शामिल हैं:
गूगल
माइक्रोसॉफ्ट
सैमसंग
एनवीडिया
रिलायंस
बीपीसीएल
बीईएल
एलएंडटी
गोल्डमैन सैक्स
टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स
एचसीएल टेक
कंपनियों द्वारा दिए गए प्रमुख ऑफर इस प्रकार हैं:
गूगल: 19 प्री-प्लेसमेंट ऑफर
एचसीएल टेक: 27 फुल टाइम ऑफर
बीपीसीएल: 18 ऑफर
बीईएल: 10 ऑफर
इन पदों पर हुई नियुक्ति
छात्रों को विभिन्न हाई-डिमांड प्रोफाइल्स में नौकरी मिली है, जिनमें शामिल हैं:
सॉफ्टवेयर इंजीनियर
डेटा साइंटिस्ट
मशीन लर्निंग इंजीनियर
एआई इंजीनियर
बिजनेस एनालिस्ट
कंसल्टेंट
वैज्ञानिक
ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी
इसके अलावा, इंटर्नशिप के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 84 छात्रों को प्री-प्लेसमेंट ऑफर (PPO) भी मिले।
पीएसयू और कोर सेक्टर की बढ़ी भागीदारी
इस वर्ष प्लेसमेंट में मैन्युफैक्चरिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर, ऊर्जा और ऑटोमोबाइल सेक्टर की कंपनियों की भागीदारी बढ़ी है। खास तौर पर सरकारी उपक्रमों (PSU) और कोर सेक्टर में भर्तियों में उल्लेखनीय इजाफा देखा गया है।
जनवरी से शुरू होगा दूसरा चरण
आईआईटी पटना प्रशासन ने बताया कि प्लेसमेंट का दूसरा चरण जनवरी 2026 के मध्य से शुरू होगा। संस्थान को उम्मीद है कि आने वाले चरणों में और अधिक कंपनियां हिस्सा लेंगी और प्लेसमेंट के आंकड़े नए रिकॉर्ड बनाएंगे।