Advertisement
  • इंडिया ने पांच मैचों की सीरीज में 3-1 की बनाई अजेय बढ़त

नई दिल्ली। छत्तीसगढ के रायपुर में खेले गये चौथे टी20 मैच में इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 20 रन से हराकर सीरीज जीत ली है। पांच मैचों की सीरीज में इंडिया ने 3-1 से अजेय बढ़त बना ली है। पहले बैटिंग करते हुए इंडिया ने रिंकू सिंह 46 रन और जितेश की कैमियों पारी के दम पर 174 रन बनाये। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया 154 रन ही बना सका। ऑस्ट्रलिया के कैप्टन मैथ्यू वेड ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया।

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:अलग होने के 11 साल बाद दोबारा की शादी, यूपी-बिहार की लव स्टोरी, गलतफहमी में टूटा था वाइफ-हसबैंड का रिश्ता

इंडिया की पारी
इंडिया को यशस्वी जायसवाल ने एकबार फिर तेज शुरुआत दिलाई। 28 बॉल पर 37 रन की पारी खेल जायसवाल आउट हो गये। गायकवाड़ के साथ पहले विकेट लिए 50 रन की पार्टनरशीप की। श्रेयस अय्यर का बल्ला नहीं चला और वह आठ रन बनाकर आउट हुए। कैप्टन सूर्या एक रन बनाकर पवेलियन लौटे। ऋतुराज गायकवाड़ 32 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद रिंकू सिंह और जितेश शर्मा ने तूफानी बैटिंग की। दोनों के बीच 32 बॉल पर 54 रन की पार्टनरशीप हुई। जितेश शर्मा ने 19 बॉल पर एक चौके और तीन छक्के की मदद से 35 रन की तूफानी पारी खेली। वहीं, रिंकू सिंह ने 29 बॉल पर 46 रन बनाकर आउट हुए।
ऑस्ट्रेलिया की पारी
इंडिया के 175 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने तेज शुरूआत की। ट्रेविस हेड ने दीपक चाहर के दूसरे ओवर में 22 रन लिए। ऑस्ट्रलिया का पहला विकेट फिलिप के रूप में 40 के स्कोर पर गिरा। रवि बिश्नोई ने फिलिप को क्लीन बोल्ड किया। अभी स्कोर 44 पर पहुंचा था कि ट्रेविस हेड को अक्षर पटेल ने आउट कर ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा झटका दिया।ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कैप्टन मैथ्यू वेड ने नाबाद 37 रन की पारी खेली। अक्षर पटेल को तीन विकेट मिले। वहीं, पहले स्पेल में महंगे साबित रहे दीपक चाहर ने वापसी करते हुए दो विकेट चटकाए। रवि बिश्नोई और आवेश खान को एक-एक विकेट मिला।