नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। केएल राहुल को वनडे टीम का कैप्टन बनाया गया है। रोहित शर्मा चोट की वजह से वनडे सीरीज नहीं खेल पायेंगे।19 जनवरी से इंडिया साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगा।
और भी पढ़ें
- धनतेरस 6 को, दिवाली 8 को और 13 नवंबर से छठ; जानें पूजा के शुभ मुहूर्त
- मनीष कश्यप की 'मिस्ट्री गर्ल' का खुलासा? अनुष्का के 'हमसफर' पोस्ट से मची हलचल
- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: हिरासत में लेते ही शुरू होगी गिरफ्तारी की 24 घंटे की समय-सीमा
- धनबाद में Hotel Hiway Inn का भव्य उद्घाटन, संस्कृति सिंह ने निभाई पारंपरिक रस्म

जसप्रीत बुमराह को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। शिखर धवन और युजवेंद्र चहल की टीम में वापसी हुई है। मोहम्मद शमी को वनडे सीरीज में आराम दिया गया है। विराट कोहली से लिमिटेड ओवर की कप्तानी वापस लेने के बाद ये भारत की पहली वनडे सीरीज हैं। रविचंद्रन अश्विन की लंबे समय बाद वनडे टीम में वापसी कर रहे हैं। हाल ही में टी-20 वर्ल्ड कप में उनकी टी-20 में वापसी हुई थी।ऋतुराज गायकवाड़ और वेंकटेश अय्यर को विजय हजारे ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन का तोहफा मिला है। भुवनेश्वर कुमार और दीपक चाहर को वनडे सीरीज के लिए चुना गया है। वाशिंगटन सुंदर को भी वनडे टीम में शामिल किया गया है।
इंडिया वनडे टीम
केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, वेंकटेश अय्यर, ऋषभ पंत, ईशान किशन, युजवेंद्र चहल, रविचंद्रन अश्विन, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, प्रसिद्ध कृष्णा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज।