कोलंबो। इंडिया ने आठवीं बार एशिया कप का खिताब जीत लिया है। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गये एशिया कप 2023 फाइनल मैच में इंडिया ने श्रीलंका को 10 विकेट हरा दिया है।
और भी पढ़ें
- धनबाद-शकूर बस्ती समेत 20 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, दिवाली-छठ पर वेटिंग से राहत
- Bihar: IPS भानु प्रताप सिंह पर पत्नी के उत्पीड़न का आरोप, महिला आयोग ने भेजा समन
- चीफ जस्टिस के नाम पर फोन कराने के मामले में IPS आदित्य कुमार को कैट से झटका
- Jharkhand : जमीन पर बैठीं सिमडेगा DC कंचन सिंह, सुनीं मलार समाज की समस्याएं
मोहम्मद सिराज की बॉलिंग की आंधी के आगे श्रीलंका की पूरी टीम मात्र 50 रन पर ढ़ेर हो गई थी। टारगेट का पीछा करते हुए इंडियन टीम ने 6.1 ओवर में 51 रन बनाकर मैच जीत लिया। ईशान ने नाबाद 23 रन और शुभमन गिल ने नाबाद 27 रन बनाये।
सिराज के ओवर में तास के पत्तों की तरह बिखरी श्रीलंका की टीम
इससे पहले श्रीलंका की टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। बुमराह ने पहले ओवर में परेरा को शून्य पर आउट कर इंडियाको पहली सफलता दिलाई। इसके बाद तीसरे ओवर में सिराज श्रीलंका पर कहर बनकर टूटे। सिराज ने अपने स्पेल के दूसरे ओवर में चार विकेट चटकाये। इसमें पथुम निशांका 02, सदीरा समरविक्रमा 0, चरिथा असलांका 0 धनजंय डी सिल्वा 4 का विकेट शामिल रहा। हालांकि, सिराज ने सात ओवर में 21 रन देकर 6 विकेट लिए। सिराज ने इसके अलावा मेंडिस और कैप्टन शनाका को क्लीन बोल्ड कर पवेलियन भेजा।
श्रीलंका के पांच बैट्समैन जीरो पर हुए आउट
श्रीलंका के पांच बैट्समैन जीरो पर आउट पैविलिएन लौट गये। खाता तक नहीं खोल पाए। वहीं, चार बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाये। टीम के तरफ से सबसे ज्यादा कुसल मेंडिस ने 17 रन बनाये। इसके बाद दासुन हेमंथा ने नाबाद 13 रन का योगदान दिया। हार्दिक ने तीन विकेट लिए, जबकि बुमराह को एक विकेट मिला।