नई दिल्ली। आईपीएल 2023 के 35वें मैच में गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 55 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ प्वाइंट टेबल पर गुजरात ने चेन्नई के साथ बराबरी कर ली है। दोनों टीमों के 10-10 प्वाइंट हो गये हैं।
यह भी पढ़ें:Jharkhand: रामगढ़ चुटुपालू घाटी में पैसेंजर बस व ट्रेलर में भीषण टक्कर, जेडीयू लीडर व पूर्व मुखिया सहित दो की मौत
गुजरात की पारी
मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। पहले ओवर में अर्जुन तेंदुलकर बॉलिंग करने आये। पहले ओवर में सिर्फ चार रन बने। तीसरे ओवर में बॉलिंग करने आये अर्जुन तेंदुलकर ने पहली सात बॉल गेंदों पर चार रन बनाये। सातवें ओवर में बॉलिंग करने आये पीयूष चावला की पहली बॉल पर हार्दिक पांड्या कैच आउट हो गये। उन्होंने 13 रन बनाये। अभिनव मनोहर और डेविड मिलर ने मिलकर अर्धशतकीय साझेदारी निभाई। अभिनव ने 42 रन की शानदार पारी खेली।लास्ट ओवर में बॉलिंग करने आये जेसन बेहरनडॉर्फ की दो बॉल गेंदों पर राहुल तेवटिया ने दो छक्के जड़ दिए। इसके बाद डेविड मिलर कैच आउट हो गये। उन्होंने 22 गेंदों पर 46 रन बनाए। पारी समाप्त होने तक गुजरात ने 207 रन बनाये। इस मैच में सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने 34 गेंदों पर शानदार 56 रन बनाए।
मुंबई की पारी
मुंबई की बल्लेूबाजी की शुरुआत बेहद खराब रही। दूसरे ओवर में ही कैप्टन रोहित शर्मा आठ बॉल पर दो रन बनाकर कैच आउट हो गये। आठवें ओवर में बॉलिंग करने आये राशिद खान की तीसरी बॉल पर पर इशान किशन कैच आउट हो गये। उन्होंने 21 बॉल पर 13 रन बनाये। इस ओवर की लास्ट बॉल पर इम्पैक्ट प्लेयर के रुप में आये तिलक वर्मा रन बनाकर आउट हो गये। 11वें ओवर में बॉलिंग करने आये नूर अहमद के ओवर कैमरन ग्रीन 33 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हो गये। वहीं, चौथी गेंद पर टिम डेविड बिना खाता खोले आउट हो गये। 13वें ओवर की लास्ट बॉल पर सूर्यकुमार यादव काउट एंड बोल्ड हो गये। उन्होंने 12 बॉल पर 23 रन बनाये। 20 ओवर की समाप्ति के बाद मुंबई की टीम नौ विकेट गंवाकर मात्र 152 रन ही बना सकी। अंत में इस मैच ने मेजबान टीम ने 55 रन से जीत लिया।
और भी पढ़ें
- धनबाद-शकूर बस्ती समेत 20 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, दिवाली-छठ पर वेटिंग से राहत
- बिहार MLC चुनाव: BJP को 3 सीटें, पटना में 30 साल बाद हारी, RJD ने मारी बाजी
- धनबाद: झरिया में अग्रसेन जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, झांकियों ने मोहा मन
- 1 घंटे खड़े रहकर धनबाद DC ने सुनी फरियाद, बुजुर्ग को 2 महीने बाद मिला राशन