कोलकाता। आईपीएल 2023 के 33वां मुकाबला रविवार को को ईडन गार्डन्स स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स व कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 49 रन से हरा दिया है। चेन्नई नेइसी के साथ जीत की हैट्रिक लगा ली है। वहीं इस जीत के साथ चेन्नई सुपर किंग्स अंकतालिका में टॉप पर पहुंच गई है, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स की ये लगातार चौथी हार है।
यह भी पढ़ें:Jharkhand: हेल्थ मिनिस्टर बन्ना गुप्ता का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, निशिकांत दुबे का तंज- यही है कांग्रेस का चरित्र
चेन्नई ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट पर 235 रन बनाया। बड़े स्कोर का पीछा करने उतरी केकेआर की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 186 रन ही बना पाये।चेन्नई की जीत में अजिंक्य रहाणे (नाबाद 71), डेवोन कॉनवे (56) और शिवम दुबे (50) का बड़ा योगदान रहा। चेन्नई ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट पर 235 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया, जो आईपीएल के 16वें सीजन का सर्वाधिक टीम स्कोर है। साथ ही ईडन में किसी आईपीएल टीम द्वारा बनाया गया सर्वाधिक स्कोर भी है। इससे पहले कोलकाता ने 2019 में मुंबई इंडियंस के विरुद्ध इस ग्राउंड में दो विकेट पर 232 रन बनाये थे।
कोलकाता की पारी
236 रनों के टारगेट का पीछा करतेहुए कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने शुरुआती दो ओवर में ही दो विकेट गंवा दिये। सुनील नरेन बिना खाता खोले आउट हुए, जबकि एन जगदीशन ने एक रन बनाया। वेंकटेश अय्यर 20 बॉल में 20 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद नीतीश राणा ने कुछ बड़े शॉट खेले। लेकिन वह भी 20 गेंद में 27 रन बनाकर आउट हो गये। इसके बाद जेसन रॉय ने ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए 19 बॉल में हाफ सेंचुरी जड़ दिया। लेकिन वह 26 बॉल में 61 रन बनाकर पवेलियन लौट गये। आंद्रे रसल नौ रन ही बना सके। डेविड वीजा एक और उमेश चार रन बनाकर आउट हुए।
चेन्नई सुपर किंग्स की पारी
पहले बैटिंग करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स को डेवोन कॉनवे और ऋतुराज गायकवाड़ ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहलेविकेट के लिए 73 रन की साझेदारी हुई। ऋतुराज 35 रन बनाकर आउट हो गये। लेकिन कॉनवेअपनेमनपसंदीदा शॉट लगाते रहे। उन्होंने 34 बॉल में जारी सीजन की लगातार चौथी फिफ्टी पूरी की। वह 40 बॉल में 56 रन बनाकर पवेलियन लौट गये। पारी में उन्होंने चार चौके और तीन छक्के लगाये। इसके बाद रहाणे और शिवम ने धमाकेदार बैटिंग की और तीसरे विकेट के लिए सिर्फ 32 बॉल में 85 रन जोड़े। शिवम21 बॉल में 50 रन बनाकर आउट हुए। पारी में उन्होंने दो चौके और पांच छक्के लगाये। रविंद्र जडेजा आठ बॉल में 18 रन बनाकर आउट हुए। अजिंक्य रहाणे 29 बॉल में 71 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके और पांच छक्के लगाये। धोनी ने तीन बॉल में दो रन बनाये। नाइट राइडर्स की तरफ से शुभम खेजरोलिया ने दो विकेट चटकाये। सुयश और वरुण ने एक-एक विकेट लिये।
और भी पढ़ें
- धनबाद: BCCL में कोयला चोरी पर CISF का एक्शन, सीवी एरिया के AC व इंस्पेक्टर बदले
- धनबाद के रियाज कुरैशी की ‘द डार्क लाइट’ का मुंबई में प्रमोशन, महेश भट्ट ने सराहा
- Dhanbad: बारामुड़ी खटाल नहीं हटेगा! सांसद ढुल्लू महतो की प्रशासन को चेतावनी
- अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल? दुलारचंद हत्याकांड में 30 को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई