Advertisement
  • गुजरात का लगातार दूसरी बार खिताब जीतने का सपना टूटा
  • महेंद्र सिंह धोनी ने की रोहित शर्मा की बराबरी

 अहमदाबाद। एमएस धोनी की लीडरशीप वाली चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने आईपीएल 2023 का खिताब जीत लिया है। चेन्नई ने रोमांचक फाइनल में गुजरात टाइटंस (जीटी) को पांच विकेट से हराया। इस हार से हार्दिक पांड्या के नेतृत्व वाली गुजरात का लगातार दूसरी बार खिताब जीतने का सपना टूट गया। 

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें:Bihar: पटना का मोस्ट वांटेड कन्हैया सिंह शेखपुरा में हुआ लहूलुहान, हॉस्पिटल में पुलिस को बताई अपनी पहचान


न्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच आईपीएल 2023 का फाइनल मैच खेला गया। मैच में  धोनी की टीम ने पांचवीं बार ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया है। चेन्नई नेस र्वाधिक ट्रॉफी जीतने के मामले में मुंबई की बराबरी कर ली है। बरिश के कारण फाइन मुकाबला प्रभावित रहा। जीटी ने साई सुदर्शन की तूफानी पारी के दम पर अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में214/4 का स्कोर बनाया। वहीं, जब सीएसके टारगेट का पीछा करनेउतरी तो पहले ओवर में चार के कुल स्कोर पर बारिश आ गई। मैच काफी देर तक रुका रहा। मैच दोबारा देर रात 12 बजकर 10 मिनट पर शुरू हुआ।डकवर्थलुईस नियम के तहत सीएसके को 15 ओवर में 171 रन का टारगेट मिला। चेन्नई लास्ट बॉल पर टारगेट चेज किया। रविंद्र जडेजा ने विजयी रन बनाये।

चेन्नई टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। गुजरात ने पहले बैटिंग करते हुए साई सुदर्शन (96) की बेहतरीन पारी से 212 रन का विशाल स्कोर बनाया। साहा ने 54 रन की पारी खेली।, जडेजा ने शुभमन गिल को 39 के निजी स्कोर पर आउट कर चेन्नई को बड़ी सफलता दिलाई। गुजरात ने थोड़ी धीमी शुरुआत की, लेकिन जल्द ही दोनों ओपनरों ने तेजी से रन बटोरने शुरू किए। हालांकि गिल के आउट होने के बाद सुदर्शन और साहा ने ताबड़तोड़ बैटिंग की। साई सुदर्शन ने 47 बॉल में 96 रन बनाए इस दौरान 6 छक्के और 4 चौके लगाए। कप्तान हार्दिक पांड्या ने 12 बॉल पर 21 रन बनाये। मथीशा पथिराना को दो विकेट मिले। जडेजा और दीपक चाहर को एक-एक विकेट मिला।

कॉनवे-गायकवाड़ ने दी तेज शुरुआत
गुजरात के 213 रन के टारगेट का पीछा करते हुए  चेेन्नई ने अच्छी शुरूआत की। पहले ओवर की तीसरी बॉल के बाद बारिश आ गई और मैच रोकना पड़ा। मैच जब दोबारा शुरू हुआ तो DLS के चलते चेन्नई को 15 ओवर में 171 रन बनाने का टारगेट मिला। सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ (26) और डेवोन कॉनवे (47) ने तेजी से रन बनाने शुरू किए। दोनों मिलकर पहले विकेट लिए 6.3 ओवर में 74 रन की पार्टनरशीप की।

जडेजा ने लगाया  विनिग फोर
गायकवाड़ और कॉनवे के आउट होने के बाद अजिंक्य और शिवम दुबे ने तेजी से रन बनाने जारी रखा। अजिंक्य ने 13 बॉल पर 27 रन बनाये। लास्ट मैच खेल रहे रायडू ने 8 गेंद पर 19 रन बनाकर आउट किए। आखिरी ओवर में चेन्नई को जीत के लिए 13 रन की जरूरत थी। जडेजा ने एक सिक्स और एक चौका लगाकर मैच खत्म कर दिया। जडेजा ने ठह बॉल पर नाबाद 15 रन बनाये। शिवम दुबे 21 बॉल में 32 रन बनाकर नाबाद रहे। मोहित शर्मा को तीन विकेट मिले। नूर अहमद को दो विकेट मिला।