नई दिल्ली। सेंट्रल की नरेंद्र मोदी गवर्नमेंट ने बुधवार को सीबीआई डायरेक्टर प्रवीण सूद का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया। सूद ने 25 मई, 2023 को दो वर्ष के कार्यकाल के लिए सीबीआई डायरेक्टर का पदभार संभाला था।
यह भी पढ़ें:Operation Sindoor: भारतीय हमले में पाकिस्तान के नौ आतंकी ट्रेनिंग सेंटर-लॉन्चपैड धवस्त
और भी पढ़ें
- अनंत सिंह को फिर जाना होगा जेल: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा झटका, 1 दिसंबर तक सरेंडर
- धनबाद पुलिस में होगा फेरबदल! 3 इंस्पेक्टर समेत आधा दर्जन थानेदार बदलने की तैयारी
- कोलकाता पुलिस की धनबाद में रेड, छत्तीसगढ़ भिलाई BJP के पूर्व कोषाध्यक्ष गिरफ्तार
- दरभंगा स्नातक सीट पर बड़ा उलटफेर! RJD के अनिल झा ने BJP के सर्वेश कुमार को हराया

नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली चयन समिति की सोमवार को हुई बैठक में सूद के कार्यकाल को बढ़ाने का फैसला लिया गया। इस समिति में भारत के चीफ जस्टिस संजीव खन्ना और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शामिल थे। दोनों पीएमओ पहुंचकर पीएम मोदी से मुलाकात की थी। चयन समिति की सिफारिशों के आधार पर नियुक्ति संबंधी मंत्रिमंडलीय समिति (एसीसी) ने 24 मई से एक वर्ष के लिए सूद के कार्यकाल विस्तार को मंजूरी दी।
कर्नाटक कैडर के आईपीएस अफसर हैं प्रवीण सूद
प्रवीण सूद कर्नाटक कैडर के 1986 बैच के आईपीएस अफसर हैं। जब उन्हें CBI का डायरेक्टर नियुक्त किया गया था, तब वह कर्नाटक के डीजीपी के पद पर तैनात थे। वर्ष 1964 में हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में जन्मे सूद भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली से सिविल इंजीनियरिंग पूरी करने के बाद 22 वर्ष की आयु में आईपीएस अफसर बन गये थे।