नई दिल्ली। इंडिया के एक्स क्रिकेटर 66 साल के अरुण लाल दो मई 2022 को एक निजी समारोह में अपने लंबे समय की दोस्त बुलबुल साहा के साथ शादी के बंधन में बंध जायेंगे। अरुण लाल इस समय बंगाल की रणजी टीम के कोच हैं।

ADVERTISEMENT

एलन मस्क ने 44 अरब बिलियन डालर में ट्विटर को खरीदा, कंपनी बोर्ड ने पेशकश को किया मंजूर
अरुण लाल लंबे समय से पेशे से शिक्षक बुलबुल के साथ रिलेशन में हैं। अरुण लाल की ये दूसरी शादी होगी। उनकी पहली वाइफ से  डाइवोर्स हो गया है।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अरुण लाल ने कुछ समय पहले 38 वर्षीय बुलबुल से सगाई की थी। और दोनों अगले महीने इसे ऑफिसियल रूप से वाइफ-हसबैंड होंगे। आपसी सहमति के बाद अरुण लाल ने अपनी पहली वाइफ रीना को डाइवोर्स दिया था। लेकिन रीना की बीमारी के चलते अरुण लाल काफी समय से उसके साथ रह रहे हैं। यह भी कहा जाता है कि दोनों शादी के बाद बीमार रीना की देखभाल करेंगे।

न्यूज18 बंगाली की रिपोर्ट में कहा गया है कि पूर्व क्रिकेटर ने अपनी पहली वाइफ से सहमति ली है। उनके सहमत होने के बाद ही बुलबुल के साथ शादी करने का निर्णय लिया। अरुण के शादी समारोह के इनविटेशन की एक फोटो इंटरनेट पर वायरल हो गई है। इससे पता चलता है कि दोनों कोलकाता के पीयरलेस इन में शादी के बंधन में बंधेंगे। उनके कुछ साथी प्लेयर्स, बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन (सीएबी) के अधिकारी और उनके करीबी दोस्त इस शादी में शामिल होंगे।