नई दिल्ली। इंडियन रेलवे में लंबे समय से रिक्त जीएम के 1- पोस्ट पदों पर सीनियर अफसरों एप्वाइमटमेंट कर दी गई इंडियन रेलवे में लेवल-16 के आठ अफसरों के प्रोपोजल को नियुक्ति संबंधी मंत्रिमंडलीय समिति ने मंजूरी दे दी। इसके बाद जनरल मैनेजर के खाली 10 पोस्ट के लिए मिनिस्टरी ने एप्वाइंटमेंट लेटर जारी कर दिए हैं।
यह भी पढ़ें:धनबाद : मघुबन में इलिगल कोल के धंधे में वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, बमबाजी व फायरिंग, अगलगी
और भी पढ़ें
- बिहार MLC चुनाव: BJP को 3 सीटें, पटना में 30 साल बाद हारी, RJD ने मारी बाजी
- धनबाद: झरिया में अग्रसेन जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, झांकियों ने मोहा मन
- 1 घंटे खड़े रहकर धनबाद DC ने सुनी फरियाद, बुजुर्ग को 2 महीने बाद मिला राशन
- करवा चौथ पर क्या खरीदना है शुभ? बिछिया, चांदी के सिक्के से छलनी तक की लिस्ट
1985 बैच के अफसर रूप एन. सुनकर को ईस्ट कोस्ट रेलवे भुवनेश्वर का जीएम बनाया गया है। साउथ सेंट्रल रेलवे के सिकंदराबाद का जीएम पोस्टर पर अरुण कुमार जैन को एप्वाइंट किया गया है। सीवी रमन को नार्थ ईस्ट रेलवे गोरखपुर,आरएन सिंह को सदर्न रेलवे वअशोक कुमार मिश्रा को वेस्टर्न रेलवे मुंबई का जीएम बनाया गया है। प्रमोद कुमार सेंट्रल आर्गनाइजेशन फार रेलवे इलेक्ट्रीफिकेशन (कोर) प्रयागराज के जीएम बनाये गये हैं।
नार्थ सेंट्रल रेलवे प्रयागराज का जीएम सतीश कुमार, रायबरेली की माडर्न कोच फैक्ट्री के जीएम बृजमोहन अग्रवाल व येलहंका रेल व्हील पैक्ट्री का जीएम एके अग्रवाल व चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री के जीएम का पदभार नवीन गुलाटी को सौंपा गया है। रेलवे के विभिन्न जोन में जीएम के पद रिक्त होने से कई तरह की मुश्किलें आ रही थीं। इससे जोन लेवल पर रेलवे में नीतिगत फैसले नहीं हो पा रहे थे। सितंबर के दूसरे सप्ताह में डिवीजनल रेलवे मैनेजर (डीआरएम) के रिक्त 20 पदों को भर दिया गया था। लेकिन रेलवे के ज्यादातर जोन में जीएम नहीं थे।