Advertisement

नई दिल्ली। इंस्टाग्राम अब हेर-फेर करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने जा रहा है। अगर इंस्टाग्राम को किसी अकाउंट के Inhuman Behaviour को लेकर संदेह हुआ तो उसकी पहचान सत्यापित करने के लिए इंस्टाग्राम उससे आईडी प्रूफ मांगेगा। नई नीति ज्यादातर यूजर्स को प्रभावित नहीं करने वाली है। लेकिन यह संदिग्ध अकाउंट को टारगेट करेगी।

ADVERTISEMENT

इंस्टाग्राम ने एक बयान जारी कर बताया है कि इसमें संभावित रूप से लगतार अमानवीय गतिविधियों में लगे हुए अकाउंट शामिल हैं। या वो लोग जिनके फॉलोवर्स में किसी दूसरे देश या स्थान के फॉलोवर ज़्यादा शामिल होंगे। वे अकाउंट भी जो फेक लगेंगे।

नये रूल्स के तहत इन ’संदिग्ध’ अकाउंट को एक गवर्नमेंट आईडी सबमिट करके अपनी पहचान सत्यापित करने के लिए कहा जायेगा। यदि वे रूल्स करने में विफल रहते हैं तो इंस्टाग्राम फीड पर उनके पोस्ट नीचे डाल दिए जायेंगे या उनके अकाउंट बंद कर दिए जायेंगे। फेसबुक में भी समान नीति लागू है जिसके तहत यूजर को कोई पॉप्यूलर पेज चलाने के लिए अपनी पहचान सत्यापित करनी होती है।

 इलेक्शन में इंस्टाग्राम का गलत इ्स्तेमाल न हो इसलिए ऐप ने ये जांच शुरू की है। एंडगैजेट के अनुसार वर्ष 2016 में सीनेट इंटेलिजेंस कमेटी की रूस के इलेक्शन पर आई एक एक रिपोर्ट बताती है कि IRA ने इंस्टाग्राम को अपने सूचना संचालन अभियान के लिए सबसे ज़्यादा इस्तेमाल किया था। ये बहुत प्रभावी भी साबित हुआ था।