Advertisement

मुंबई। मकबूल खान के डायरेक्शन में बनी खाली पीली रिलीज हो गयी है। यह एक हल्की-फुल्की और मजेदार मूवी है। इस मूवी में  प्यार इमोशन और भरपूर एक्शन देखने को मिलेगा। ईशान खट्टर और अनन्या पांडे अभिनीत फिल्म खाली पीली ZEEPLEX के साथ ZEE5 पर रिलीज हो चुकी है।
 मूवी की स्टोरी
दो बचपन के प्रेमियों, पूजा (अनन्या पांडे) और ब्लैकी (ईशान खट्टर) की कहानी है खाली पीली। दोनों  जो किसी वजह से बिछड़ जाते हैं। लेकिन एक घटना उन्हें वापस मिला देती है। स्थिति ऐसी बन जाती है कि दोनों को पुलिस और गुंडों से बचकर भागना पड़ता है। फिल्म की शुरुआत ब्लैकी के टशन से होती है। जब वह जेल से बाहर निकलता है। वह एक टैक्सी ड्राइवर है।उसकी मुलाकात पूजा से तब होती है, जब वह अपनी शादी से भाग खड़ी होती है। मूवी में ईशान खट्टर और अनन्या पांडे की कमेस्ट्री देखने को मिलेगी। फिल्म में कई ऐसे डायलॉग भी हैं, जो दर्शकों काफी पसंद आयेगा।
एक्टिंग
ईशान खट्टर टशन में रहने वाला एक निडर और अकड़ू टैक्सी ड्राइवर की रोल में है। उन्होंने मूवी में मुंबई के टपोरी लहजे को बहुत ही अच्छे से पकड़ा है। ईशान की एक्टिंग देखकर कहीं से भी नहीं लगता कि वह इंडस्ट्री में नये हैं। उन्होंने एक मंझे हुए एक्टर की तरह परफॉर्मेंस दी है। अनन्या पांडे ने भी अपने रोल को बड़े अच्छे से निभाया है। वैसे ईशान खट्टर और अनन्या पांडे के बचपन का किरदार निभाने वाले वेदंत देसाई और देशना दुगाड भी अपनी परफॉर्मेंस से प्रभावित करते नजर आये हैं। पूरी मूवी ईशान खट्टर और अनन्या पांडे के इर्द-गिर्द घूमती है। लेकिन अन्य किरदार भी अपना असर छोड़ते दिखाई दिये हैं। 
मूवी में जयदीप अहलावत एक दलाल यूसुफ की रोल में हैं, जो रेड लाइट एरिया में काम करता है। फिल्म में उनकी जबरदस्त परफॉर्मेंस है।सतीश कौशिक के सालों का अनुभव फिल्म खाली पीली में भी दिखाई देती है। उनका छोटा सा रोल काफी मजेदार है। फिल्म में स्वानंद किरकिरे का अत्यचारी सेठ की रोल  शानदार है। अनूप सोनी ने ईशान खट्टर के पिता का रोल निभाया है। एक्टर जाकिर हुसैन भी हैं, जो पुलिस ऑफिसर बने हैं। फिल्म का डायरेक्शन मकबूल खान ने किया है।यश केसरवानी और सीमा अग्रवाल ने इसे लिखा है। फिल्म के गाने पहले ही युवाओं को पसंद आ रहे हैं।

ADVERTISEMENT