श्रीनगर। श्रीनगर के लावेपोरा इलाके में आतंकवादियों ने गुरुवार की शाम रोड पर पेट्रोलिंग कर रहे सीआरपीएफ के जवानों पर हमला कर दिया। हमले में दो सीआरपीएफ जवान शहीद हो गये हैं। दो जवान घायल हैं। सीआरपीएफ के पेट्रोलिंग पार्टी पर हुए इस हमले की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन टीआरएफ ने ली है।
हमले में सब इंस्पेक्टर मंगाराम देव ब्रमा निवासी त्रिपुरा और कांस्टेबल ड्राइवर अशोक कुमार निवासी पिंजोर चंडीगढ़ शहीद हुए हैं।घायलों की में कांस्टेबल नजीम अली और जागरनाथ राय शामिल हैं।सीआरपीएफ के डीआईजी किशोर प्रसाद ने कहा है कि आतंकवादियों ने एक पट्रोल पार्टी यूनिट पर हमला किया है। पूरे इलाके को सील सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। यह हिट एंड रन अटैक था। जल्द ही आतंकी पकड़े जाएंगे या मारे जायेंगे।
बताया जाता है कि सामान्य दिनों की तरह सीआरपीएफ की 73वीं बटालियन के जवान श्रीनगर-बारामूला नेशनल हाईवे पर पेट्रोलिंग कर रहे थे। अचानक आतंकवादियों ने घात लगाकर सीआरपीएफ के जवानों पर हमला कर दिया।