जमशेदपुर: उलीडीह में क्रिमिनलों ने ज्वेलरी बिजनसमैन को मारी गोली, पुलिस ने नहीं लिया था कंपलेन

जमशेदपुर में उलीडीह पुलिस स्टेशन एरिया के खनका के पास गुरुवार रात आठ बजे अजय ज्वेलर्स के मालिक अजय वर्मा को क्रिमिनलों ने गोली मार दी है। जख्मी कारोबारी ने क्रिमिनल राजा थापा ने 30 हजार रुपये रंगदारी नहीं देने पर गोली मारने का आरोप लगाया है।  

जमशेदपुर: उलीडीह में क्रिमिनलों ने ज्वेलरी बिजनसमैन को मारी गोली, पुलिस ने नहीं लिया था कंपलेन

Advertisement

जमशेदपुर। जमशेदपुर में उलीडीह पुलिस स्टेशन एरिया के खनका के पास गुरुवार रात आठ बजे अजय ज्वेलर्स के मालिक अजय वर्मा को क्रिमिनलों ने गोली मार दी है। जख्मी कारोबारी ने क्रिमिनल राजा थापा ने 30 हजार रुपये रंगदारी नहीं देने पर गोली मारने का आरोप लगाया है।  
दुकानदार की गर्दन में गोली का छर्रा लगा है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। उलीडीह शंकोसाई रोड नंबर पांच निवासी अजय का पांच नंबर मुख्य सड़क पर उसकी दुकान है। अजय वर्मा ने बताया कि वह खनका की ओर घूम रहा था। उसी दौरान क्रिमिनल घेरकर मारपीट करने लगे। राजा थापा ने फायरिंग कर दी। । फायरिंग के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जख्मी कारोबारी खुद बाइक चलाकर एमजीएम हॉस्पीटल पहुंचा। वहां प्राथमिकी उपचार के बाद उसे टीएमएच रेफर कर दिया गया। सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट मौके पर पहुंचकर घायल से पूछताछ की है। बीजेली लीडर विकास सिंह ने घायल से मिलने के बाद घटना में शामिल क्रिमिनलों को अरेस्ट करने की मांग की है। 
पुलिस पर अनदेखी का आरोप

अजय वर्मा ने बताया कि रंगदारी के लिए राजा थापा ने उस पर गोली चलाई। फायरिंग करने वाले के साथ चार-पांच अन्य युवक भी थे। अजय वर्मा ने बताया कि 22 मई को उसकी दुकान पर राजा थापा समेत आठ-दस युवक आकर रंगदारी मांगी। गुटखा खिलाने को कहा। मारपीट करने लगे। गले से चेन खींच लिया। जान से मारने की धमकी दी। मामले की कंपलेन उलीडीह पुलिस स्टेशन में दी तो थानेदार ने उससे कहा कि सीसीटीवी फुटेज में कुछ नहीं दिख रहाडांट-फटकार कर उसे थाना से भगा दिया था। अगर पुलिस कार्रवाई करती तो उस पर फायरिंग नहीं होती। घटना पुलिस की लापरवाही है।