Jharkhand Assembly Election 2024 Result: राज सिन्हा, मथुरा महतो,शरत,रागिनी, अरुप व बबलू जीते
Jharkhand Assembly Election 2024 Result: राज सिन्हा, मथुरा महतो,शरत,रागिनी, अरुप व बबलू जीते
झारखंड विधानसभा चुनाव 2026 में धनबाद जिले के सभी छह विधानसभा सीटों के रिजल्ट सामने आ गये हैं। धनबाद, झरिय व बाघमारा से बीजेपी, टुंडी से जेएमएम, निरसा व सिंदरी से मामले कैंडिडेट की जीत हुई है। पिछली बार की तुलना में बीजेपी व कांग्रेस को एक-एक सीट का नुकसान हुआ है। माले को दो सीटों का फायदा हुआ है।
धनबाद। झारखंड विधानसभा चुनाव 2026 में धनबाद जिले के सभी छह विधानसभा सीटों के रिजल्ट सामने आ गये हैं। धनबाद, झरिय व बाघमारा से बीजेपी, टुंडी से जेएमएम, निरसा व सिंदरी से मामले कैंडिडेट की जीत हुई है। पिछली बार की तुलना में बीजेपी व कांग्रेस को एक-एक सीट का नुकसान हुआ है। माले को दो सीटों का फायदा हुआ है।
कोयलांचल की बहुचर्चित सीट झरिया विधानसभा से जेठानी व बीजेपी कैंडिडेटे रागिनी सिंह ने अपने देवरानी कांग्रेस के पूर्णिमा नीरज सिंह को 14,533 वोटों से पराजित कर दिया है। पूर्णिमा से रागिनी ने अपनी पिछली हार का बदला ले लिया है। झरिया सीट से रागिनी के ससुर दिवंगत सूर्यदेव सिंह आजीवन एमएलए रहे हैं। यहां से रागिनी से चचेरे ससुर दिवंगत बच्चा सिंह, उनकी सास कुंती देवी व हसबैंड संजीव सिंह भी एमएलए रह चुके हैं। धनबाद विधानसभा सीट से बीजेपी कैंडिडेट राज सिन्हा ने कांग्रेस कैंडिडेट अजय कुमार दूबे को 48,196 वोटों से पराजित किया है। राज सिन्हा को 134722 व अजय दूबे को 86526 वोट मिले हैं। राज सिन्हा ने इस सीट पर लगातार तीसरी बार जीत हासिल किया है। टुंडी से जेएमएम कैंडिडेट मथुरा प्रसाद महतो ने बीजेपी के विकास कुमार महतो को 25 हजार से अधिक वोटों से हराया है। मथुरा महतो को 92,926 व विकास को 67,618 वोट मिले हैं। जेएतकेएम कैंडिडेट मोतीलाल महतो 43,776 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे।
बाघमारा विधानसभा सीट से धनबाद एमपी ढुल्लू महतो के भाई शत्रुघ्न महतो उर्फ शरत महतो ने कांग्रेस कैंडिडेट जलेश्वर महतो को हराया है। यहां से ढुल्लू महतो लगातार तीन बार एमएलए रह चुके हैं। एमपी बन जाने के बाद ढुल्लू की जगह पर बीजेपी ने उनके भाई को कैंडिडेट बनाया था। जलेश्वर महतो ने बाघमारा से लगातार चौथी बार हार हुई है। शत्रुघ्न महतो को 86,824 व जलेश्वर महतो को 68,347 वोट मिले हैं। निर्दलीय रोहित यादव को 18,212 वोट व JLKM के कैंडिडेट दीपक कुमार रवानी को 15,555 वोट मिले हैं। निरसा विधानसभा सीट से माले के अरुप चटर्जी ने बीजेपी के अर्पणा सेनगुप्ता को हराकर जीत हासिल की है। सिंदरी सीट से माले के ही चंद्रदेव महतो उर्फ बबलू महतो ने बीजेपी के तारा देवी को हराकर जीत हासिल की है। दोनों सीट पहले बीजेपी के पास थी।
अभय कुमार प्रिंट पत्रकारिता में लगभग 30 वर्षों का अनुभव रखने वाले एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वे Threesocieties.com के डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म और Three society Magazine में मैनेजिंग एडिटर के रूप में कार्यरत हैं।
उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 1995 में धनबाद से की। मगध विश्वविद्यालय से स्नातक अभय कुमार ने अपने तीन दशक से अधिक लंबे पत्रकारिता सफर में प्रभात खबर और हिन्दुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में क्राइम और राजनीतिक रिपोर्टिंग की है। झारखंड और बिहार की अपराध, राजनीति और प्रशासनिक गतिविधियों की गहरी समझ उनकी रिपोर्टिंग की सबसे बड़ी विशेषता रही है।
क्राइम जर्नलिज्म उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। उन्होंने वर्षों तक संगठित अपराध, कानून-व्यवस्था, पुलिस प्रशासन, चुनावी राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर कई महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण प्रकाशित किए हैं।
वर्तमान में अभय कुमार Threesocieties.com के लिए देश-विदेश की प्रमुख घटनाओं, राजनीतिक विश्लेषण, एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल खबरों तथा समसामयिक विषयों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी लेखन शैली गहन शोध, निष्पक्षता और तथ्यों पर आधारित पत्रकारिता के लिए जानी जाती है।
पत्रकारिता के तीन दशक से अधिक के अनुभव के साथ अभय कुमार का उद्देश्य पाठकों तक सत्य, पारदर्शिता और विश्वसनीयता के सिद्धांतों पर आधारित सटीक और भरोसेमंद समाचार पहुंचाना है।