Advertisement

रांची। सिमडेगा जिले के कोलेबिरा से कांग्रेस एमएलए नमन बिक्सल कोंगाड़ी गुरुवार को परिणय सूत्र में बंध गये। यूथ एमएलए नमन विक्सल कोंगाडी ने बांसजोर निवासी मार्टिन जोजो की पुत्री विनिता जोजो के साथ विवाह किया है।

ADVERTISEMENT

एमएलए का सभी वैवाहिक कार्यक्रम रांची के डीबडीह स्थित आवास पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कोविड प्रोटोकोल के तहत और लॉककडाउन के गाइडलाइन का पालन करते हुए 11 लोगों शामिल हुए। सादे समारोह में विवाह संपन्न हुआ।

उल्लेखनीय कि नमन विक्सल कोंगाड़ी 2018 में पहली बार कांग्रेस की टिकट पर उप चुनाव में एक्स मिनिस्टर एनोस एक्का को हराकर विधानसभा पहुंचे थे। 2019 के विधानसभा चुनाव में भी वे दुबारा जीतकर एमएलए बने। एमएलए ने शादी में बधाई देने के लिए आम जनता के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा कि देश में कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण के कारण सादे समारोह में कोरोना प्रोटोकॉल व गाइडलाइन का पालन करते हुए कार्यक्रम संपन्न कराया।