रांची। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के प्रेस एडवाइजर अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू समेत चार के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी हुआ है। सोर्सेज से मिली जानकारी के अनुसार ईडी के अनुरोध पर अभिषेक प्रसाद, विशाल चौधरी, जे जयपूरियार और निशीथ केसरी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है।
यह भी पढ़ें:बिहार: RJD संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष बने तेजस्वी, राबड़ी, तेजप्रताप को भी मिली जवाबदेही
लुक आउट नोटिस जारी कर चारों को देश छोड़कर बाहर जाने पर रोक लगाया गया है। उल्लेखनीय है कि मनरेगा घोटाला मामले में इडी के सामने हाजिर होने के पहले अफसर और राजनेताओं का करीबी विशाल चौधरी थाईलैंड भाग रहे थे। इसी दौरान सुरक्षाकर्मियों ने शुक्रवार को उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ लिया। इसके बाद इसकी सूचना इडी को दी गई। मौके पर पहुंचे इडी के अफसरों ने विशाल चौधरी को समन देकर 28 नवंबर को रांची ऑफिस में हाजिर होने का निर्देश देकर छोड़ दिया था।
और भी पढ़ें
- धनबाद: BCCL में माइनिंग कैडर के 4 चीफ मैनेजर का ट्रांसफर, तीन एजीएम बनाये गये
- धनबाद में अपराधियों पर तीसरी नजर! 53 संवेदनशील स्थलों पर लगेंगे 193 CCTV कैमरे
- Dhanbad : INMOSSA ने कतरास एरिया व AKWMC कोलियरी में गठित की नई समितियां
- सेंधा नमक खाते हैं तो रहें सावधान! आयोडीन की कमी से बढ़ सकता है हड्डियों का खतरा