Jharkhand: पलामू में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, आर्म्स के साथ 1000 गोलियां जब्त

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 से पहले पलामू पुलिस ने में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पिपरा पुलिस ने सर्च ऑपरेशन के दौरान प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के रीजनल कमेटी सदस्य सह 15 लाख के इनामी  नितेश यादव के प्रभाव वाले एरिया से 1,000 राउंड गोली और एक थ्री नॉट थ्री का रायफल बरामद किया है।

Jharkhand: पलामू में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, आर्म्स के साथ 1000 गोलियां जब्त
पलामू पुलिस की बड़ी उपलब्धि।

Advertisement

पलामू। झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 से पहले पलामू पुलिस ने में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पिपरा पुलिस ने सर्च ऑपरेशन के दौरान प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के रीजनल कमेटी सदस्य सह 15 लाख के इनामी  नितेश यादव के प्रभाव वाले एरिया से 1,000 राउंड गोली और एक थ्री नॉट थ्री का रायफल बरामद किया है।
यह भी पढ़ें:Jharkhand Assembly Election 2024: NDA को बड़ा झटका, उमाकांत रजक व केदार हाजरा JMM में शामिल


पलामू एसपी रिष्मा रमेशन को गुप्ता सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के सदस्यों ने पिपरा के चेड़ीस्थान जाने वाली सड़क पर मौजूद झरना पहाड़ के पीछे पहाड़ी इलाके में नक्सलियों ने आर्म्सका जखीरा जमा कर रखा है। सूचना के आधार पर पिपरा पुलिस ने द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया।  पिपरा पुलिस ने सर्च ऑपरेशन के दौरान 1,000 राउंड गोली और एक थ्री नॉट थ्री का रायफल बरामद किया गया। गोलियो और आर्म्स को पुराने बर्तन में छिपाकर रखा गया था।
इनामी नितेश यादव के प्रभाव वाला है इलाका
झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन को को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है। जिस इलाके से हथियार बरामद हुए हैं, वह बिहार से कुछ ही दूरी पर है। यह इलाका प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के रीजनल कमेटी सदस्य सह 15 लाख के इनामी नितेश यादव का प्रभाव वाला है।