- पुलिस सब इंस्पेक्टरों का जिला में अनुमंडल लेवर पर हो सकता है ट्रांसफर
रांची। इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया (ECI) 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी है। लोकसभा चुनाव से पहले ईसीआई ने चीफ सेकरटेरी को पत्र लिखकर तीन साल से एक ही जगह जमे पुलिस के एडीजी से सब इंस्पेक्टर रैंक के अफसरों को ट्रांसफर करने को कहा है।
यह भी पढ़ें:Bihar : Youtuber मनीष कश्यप रिहा, पटना की बेउर जेल से निकले बाहर, समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत
और भी पढ़ें
- पत्नी के आरोपों के बीच हटाए गए खगड़िया SP भानु प्रताप, IPS शैलेंद्र सिंह को कमान
- झारखंड में 7 IAS अफसरों का तबादला, सातों को मिली नई जिम्मेदारी
- IND vs KOR: कोरिया को 8-1 से रौंद भारत हॉकी टीम फाइनल में, जापान से होगी भिड़ंत
- Bihar: अमेरिका से आएगा अनंत सिंह का दामाद, लदमा में 25 नवंबर को बेटी की शादी

इलेक्शन कमीशन ने चीफ सेकरेटरी को लिखे पत्र में कहा है कि वैसे अफसर जिनका कार्यकाल 30 जून 2023 तक किसी भी जिले में तीन साल की अवधि का हो गया है, तो उनको हटाया जाये।

आयोग ने जिन अफसरों के ट्रांसफर का निर्देश दिया है, उसमें एडीजी, आईजी, जैप, आईआरबी और एसआईआरबी के कमांडेंट, अलग-अलग जिलों में तैनात एसपी, एसएसपी, एएसपी, डीएसपी, इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, सार्जेंट मेजर, इस रैंक के समकक्ष पदाधिकारी और स्पेशल ब्रांच में पोस्टेड अफसर शामिल हैं।

चुनाव आयोग के इस पत्र के बाद स्टेट में बड़े पैमाने पर पुलिस अफसरों समेत अन्य अफसरों की ट्रांसफर पोस्टिंग होने की उम्मीद की जा रही है। चुनाव आयोग ने ट्रांसफर में इस बार पुलिस सब इंस्पेक्टर (दारोगा) को जिला ट्रांसफर से राहत दी है। कहा गया है कि वैसे सब इंस्पेक्टर जो एक ही अनुमंडल में तीन वर्ष या इससे अधिक समय से पोस्टेड हैं उन्हें दूसरे अनुमंडल में ट्रांसफर करें। ऐसे में पुलिस सब इंस्पेक्टरों को जिला ट्रांसफर से राहत मिलने की संभावना है।

