होम /
झारखंड / Jharkhand: रांची, धनबाद समेत 11 जिलों में पोस्टिंग चाहने वाले पुलिसकर्मी करें ऑनलाइन आवेदन
Jharkhand: रांची, धनबाद समेत 11 जिलों में पोस्टिंग चाहने वाले पुलिसकर्मी करें ऑनलाइन आवेदन
झारखंड में पुलिसकर्मियों के पास 11 जिलों में काम करने का सुनहरा अवसर मिल रहा है। इसके लिए इच्छुक पुलिसकर्मी इन जिलों में काम करने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इंस संबंध में झारखंड पुलिस हेडक्वार्टर ने आदेश जारी किया है।
पुलिस हेडक्वार्टर की ओर से जारी आदेश के अनुसार, रांची, धनबाद, जमशेदपुर, बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़, कोडरमा, देवघर, सरायकेला, दुमका और गिरिडीह में सिपाही और हवलदार को पोस्टिंग किया जाना है। जो पुलिसकर्मी इन जगहों पर जाने को इच्छुक हैं वो नीचे दिये गये क्यूआर कोड लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन में देनी होगी यह जानकारी पदनाम और नाम वर्तमान में पदस्थापित जिला मोबाइल नंबर जन्म तिथि जेंडर गृह जिला नियुक्ति तिथि सेवानिवृति की तिथि किस जिला में नियुक्त हुए पिछली पांच पोस्टिंग की जानकारी कोई बीमारी हो तो उसकी जानकारी तबादला के लिए जिला की सूची
About the Author
Abhay Kumar
अभय कुमार प्रिंट पत्रकारिता में लगभग 30 वर्षों का अनुभव रखने वाले एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वे Threesocieties.com के डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म और Three society Magazine में मैनेजिंग एडिटर के रूप में कार्यरत हैं।
उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 1995 में धनबाद से की। मगध विश्वविद्यालय से स्नातक अभय कुमार ने अपने तीन दशक से अधिक लंबे पत्रकारिता सफर में प्रभात खबर और हिन्दुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में क्राइम और राजनीतिक रिपोर्टिंग की है। झारखंड और बिहार की अपराध, राजनीति और प्रशासनिक गतिविधियों की गहरी समझ उनकी रिपोर्टिंग की सबसे बड़ी विशेषता रही है।
क्राइम जर्नलिज्म उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। उन्होंने वर्षों तक संगठित अपराध, कानून-व्यवस्था, पुलिस प्रशासन, चुनावी राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर कई महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण प्रकाशित किए हैं।
वर्तमान में अभय कुमार Threesocieties.com के लिए देश-विदेश की प्रमुख घटनाओं, राजनीतिक विश्लेषण, एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल खबरों तथा समसामयिक विषयों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी लेखन शैली गहन शोध, निष्पक्षता और तथ्यों पर आधारित पत्रकारिता के लिए जानी जाती है।
पत्रकारिता के तीन दशक से अधिक के अनुभव के साथ अभय कुमार का उद्देश्य पाठकों तक सत्य, पारदर्शिता और विश्वसनीयता के सिद्धांतों पर आधारित सटीक और भरोसेमंद समाचार पहुंचाना है।