होम /
झारखंड / Jharkhand : होमगार्ड ग्राउंड में स्पोर्ट्स मीट का शुरु, गवर्नर ने किया उद्घाटन
Jharkhand : होमगार्ड ग्राउंड में स्पोर्ट्स मीट का शुरु, गवर्नर ने किया उद्घाटन
झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा स्थित होमगार्ड ग्राउंड में गुरुवार को तीन दिवसीय झारखंड राज्य गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया। गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन विभाग के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में गवर्नर सीपी राधाकृष्णन चीफ गेस्ट के रूप में उपस्थित थे
रांची। झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा स्थित होमगार्ड ग्राउंड में गुरुवार को तीन दिवसीय झारखंड राज्य गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया। गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन विभाग के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में गवर्नर सीपी राधाकृष्णन चीफ गेस्ट के रूप में उपस्थित थे।
ADVERTISEMENT
यह भी पढ़ें:West Bengal: सहेली संग हमबिस्तर थी लेस्बियन मां, 10 साल के बेटे ने देखा तो कर दिया मर्डर चीफ गेस्ट गवर्नर सीपी राधाकृष्णन ने स्पोर्ट्स मीट का उद्घाटन किया। इस मौके पर डीजी अनिल पालटा, एडीजी प्रिया दुबे, डीआईजी वाई एस रमेश समेत अन्य सीनीयर अफसर मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत परेड की सलामी से हुई। प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं 450 प्रतिभागी कमांडेंट अमित कुमार सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 450 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के तहत 10 खेलों का आयोजन किया गया है। इनमें एथलेटिक्स, फुटबॉल, वॉलीबाल शामिल हैं। प्रतियोगिता का समापन 24 फरवरी को होगा। समापन समारोह में चीफ गेस्ट के रूप में खेल मंत्री हाफिजुल हसन शामिल होंगे।
अभय कुमार प्रिंट पत्रकारिता में लगभग 30 वर्षों का अनुभव रखने वाले एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वे Threesocieties.com के डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म और Three society Magazine में मैनेजिंग एडिटर के रूप में कार्यरत हैं।
उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 1995 में धनबाद से की। मगध विश्वविद्यालय से स्नातक अभय कुमार ने अपने तीन दशक से अधिक लंबे पत्रकारिता सफर में प्रभात खबर और हिन्दुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में क्राइम और राजनीतिक रिपोर्टिंग की है। झारखंड और बिहार की अपराध, राजनीति और प्रशासनिक गतिविधियों की गहरी समझ उनकी रिपोर्टिंग की सबसे बड़ी विशेषता रही है।
क्राइम जर्नलिज्म उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। उन्होंने वर्षों तक संगठित अपराध, कानून-व्यवस्था, पुलिस प्रशासन, चुनावी राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर कई महत्वपूर्ण खबरें और विश्लेषण प्रकाशित किए हैं।
वर्तमान में अभय कुमार Threesocieties.com के लिए देश-विदेश की प्रमुख घटनाओं, राजनीतिक विश्लेषण, एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल खबरों तथा समसामयिक विषयों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी लेखन शैली गहन शोध, निष्पक्षता और तथ्यों पर आधारित पत्रकारिता के लिए जानी जाती है।
पत्रकारिता के तीन दशक से अधिक के अनुभव के साथ अभय कुमार का उद्देश्य पाठकों तक सत्य, पारदर्शिता और विश्वसनीयता के सिद्धांतों पर आधारित सटीक और भरोसेमंद समाचार पहुंचाना है।