रांची। झारखंड कैडर के 1997 बैच के आईपीएस अफसर आशीष बत्रा को सेंट्रल में ADG रैंक में इंपैनल किया गया है। वर्तमान में वे सेंट्रल डिपुटेशन पर हैं। बिहार कैडर के भी दो आईपीएस अफसर एडीजी रैंक में इंपैनल हुए हैं।
यह भी पढ़ें:Jharkhand liquor scam : झारखंड में एक्स IAS अफसर अमित प्रकाश शराब घोटले में हुए अरेस्ट
बिहार कैंडर के IPS सुनील कुमार झा बने डीजी
सेंट्रल गवर्नमेंट ने 1993 बैच के आईपीएस अफसर सुनील कुमार झा को डीजी रैंक में इंपैनल किया गया है। उन्हें अग्निशमन सेवाएं सिविल डिफेंस व होमगार्ड का महानिदेशक बनाया गया है। 1996 बैच के नैय्यर हसनैन खान और 1997 बैच के ओमेंद्र नाथ भास्कर को एडीजी रैंक में इंपैनल शामिल किया गया है।
सेंट्रल डिपुटेशन पर चल रहे 1993 बैच के आईपीएस सुनील कुमार झा फिलहाल केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में अपर पुलिस महानिदेशक के पद पर तैनात थे। उन्हें प्रोमोशन देने के बाद अग्निशमन सेवाएं, सिविल डिफेंस व होमगार्ड का महानिदेशक (डीजी) बनाया गया है। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गयी है।
कार्मिक जन शिकायत एवं पेंशन सेवाएं मंत्रालय की अप्वाइंटमेंट कमेटी आफ द कैबिनेट सचिवालय की अधिसूचना के अनुसार 1996 बैच बिहार कैडर के पुलिस सेवा के अधिकारी नैय्यर हसनैन खान और 1997 बैच के पुलिस अधिकारी ओमेंद्र नाथ भास्कर को एडीजी रैंक में इम्पैनल किया है। दोनों अफसर बिहार सरकार में पहले से ही एडीजी कैडर में इम्पैनल हैं। नैय्यर हसनैन खां बिहार में आर्थिक अपराध इकाई के एडीजी हैं, जबकि ओमेंद्र नाथ भास्कर सेंट्रल डिपुटेशन पर हैं।
देश के विभिन्न राज्यों से कुल 31 आईपीएस अफसर एडीजी रैंक में इंपैनल
यह इंपैनलमेंट कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) द्वारा देशभर के 1996 और 1997 बैच के आईपीएस अफसरों के लिए ADG व समकक्ष पदों पर किये गये पैनलिंग प्रोसेस का हिस्सा है। इस प्रक्रिया के तहत देश के विभिन्न राज्यों से कुल 31 आईपीएस अफसर एडीजी रैंक में इंपैनल हुए हैं। झारखंड कैडर से केवल आशीष बत्रा को इस लिस्ट में स्थान मिला है।