झारखंड: रांची में भाजपा सम्मान समारोह से धनबाद मेयर संजीव सिंह की दूरी, सियासी अटकलें तेज
रांची में भाजपा ने निकाय चुनाव के विजयी जनप्रतिनिधियों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में निकाय चुनाव में जीतने वाले 3 महापौर, 4 नगर परिषद अध्यक्ष, 6 नगर पंचायत अध्यक्ष और 387 पार्षदों को सम्मानित किया गया, लेकिन धनबाद मेयर संजीव सिंह की अनुपस्थिति ने सियासी हलचल बढ़ा दी।
- रांची में तीन मेयर समेत 387 पार्षद सम्मानित
रांची (Threesocieties.com Desk): झारखंड में हाल ही में संपन्न हुए नगर निकाय चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी ने अपने समर्थित विजयी जनप्रतिनिधियों के लिए रांची में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में चिरौंदी स्थित गीतांजलि बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में राज्य भर से बड़ी संख्या में नव निर्वाचित प्रतिनिधि शामिल हुए।
यह भी पढ़ें: धनबाद में पुलिस-प्रिंस खान गैंग की मुठभेड़: सुदीश ओझा को लगी गोली, SI बाल मुकुंद सिंह घायल

इस समारोह में 3 महापौर, 4 नगर परिषद अध्यक्ष, 6 नगर पंचायत अध्यक्ष और 387 पार्षदों को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। हालांकि इस कार्यक्रम में धनबाद के मेयर संजीव सिंह की अनुपस्थिति ने राजनीतिक हलकों में चर्चा को और तेज कर दिया है।
समारोह में शामिल हुए कई बड़े नेता
कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे। नेताओं ने सभी नव निर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए उन्हें जनता के बीच सक्रिय रहकर विकास कार्यों को तेज करने की सलाह दी। इस दौरान उपस्थित नेताओं ने पुष्प वर्षा कर विजयी प्रतिनिधियों का स्वागत भी किया।
कई शहरों के मेयर और अध्यक्ष रहे मौजूद
सम्मान समारोह में रांची, मेदिनीनगर और आदित्यपुर नगर निगम के मेयर मौजूद रहे। इसके अलावा लोहरदगा, गुमला, मिहिजाम और चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष तथा खूंटी, लातेहार, डोमचांच, जामताड़ा और महगामा नगर पंचायत के अध्यक्षों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। वहीं रांची की मेयर रोशनी खलको, पलामू की मेयर अरुणा शंकर और आदित्यपुर के मेयर संजీవ सरदार भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
धनबाद मेयर संजीव सिंह की अनुपस्थिति चर्चा में
इस समारोह की सबसे अधिक चर्चा धनबाद के मेयर संजीव सिंह की गैरमौजूदगी को लेकर रही। दरअसल, निकाय चुनाव के दौरान संजीव सिंह ने भाजपा समर्थित उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी। चुनाव के दौरान पार्टी की ओर से उन्हें नोटिस भी दिया गया था। हालांकि जीत के बाद भाजपा के कुछ नेताओं ने उन्हें बधाई दी थी और उन्हें पार्टी के साथ जोड़ने की कोशिश भी होती रही है। इसके बावजूद सम्मान समारोह में उनकी अनुपस्थिति ने सियासी हलकों में कई तरह की अटकलों को जन्म दे दिया है।
‘अपने क्षेत्र के नरेंद्र मोदी बनें’ – आदित्य साहू
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू ने विजयी प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें अपने-अपने नगर निकाय क्षेत्रों में विकास योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने कहा कि हर जनप्रतिनिधि को अपने क्षेत्र का “नरेंद्र मोदी” बनकर काम करना चाहिए और केंद्र सरकार की योजनाओं को गरीबों और झुग्गी बस्तियों तक पहुंचाना चाहिए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि झारखंड में निकाय चुनाव भाजपा के संघर्ष और अदालत के दबाव के कारण संभव हो पाए।
हेमंत सरकार पर भाजपा का हमला
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा कि निकाय चुनाव के नतीजे झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार के लिए बड़ा राजनीतिक संकेत हैं। उन्होंने कहा कि अगर चुनाव पार्टी के चुनाव चिन्ह पर हुए होते तो सत्ताधारी गठबंधन का पूरी तरह सफाया हो जाता।
विकसित भारत के संकल्प पर जोर
पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि नगर निकायों में चुने गए प्रतिनिधियों पर स्थानीय स्तर पर विकास की बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी प्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने क्षेत्रों में पारदर्शी प्रशासन और तेज विकास का मॉडल पेश करें। केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार गांव से लेकर शहर तक विकास की योजनाओं को आगे बढ़ा रही है और नगर निकायों को हर संभव सहयोग दिया जाएगा।
भाजपा के मजबूत जनाधार का दावा
भाजपा नेता समीर उरांव ने कहा कि गुमला, लोहरदगा और खूंटी जैसे इलाकों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की जीत यह दर्शाती है कि राज्य में पार्टी का जनाधार मजबूत है।
कार्यक्रम में विधायक सीपी सिंह, नवीन जायसवाल, उज्ज्वल दास समेत कई सांसद, विधायक और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन राकेश प्रसाद ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन धीरज महतो ने दिया।
BJP के कार्यक्रम में धनबाद मेयर संजीव सिंह ने बनाई दूरी; सियासी हलचल तेज
रांची में भाजपा ने स्थानीय निकाय चुनाव के विजयी प्रतिनिधियों का सम्मान समारोह आयोजित किया। राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने प्रतिनिधियों को जनता के लि ...और पढ़ें
स्थानीय निकाय चुनाव में जीत कर आए प्रतिनिधियों को बीजेपी ने किया सम्मानित। (
HighLights
भाजपा ने रांची में विजयी निकाय प्रतिनिधियों को सम्मानित किया।
राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने प्रतिनिधियों को जनता के लिए सलाह दी।
धनबाद के बागी मेयर संजीव सिंह समारोह से अनुपस्थित रहे।
निकाय चुनाव के विजेताओं का भाजपा ने किया भव्य सम्मान, 3 महापौर समेत 387 पार्षद हुए सम्मानित
रांची: झारखंड में हाल ही में हुए निकाय चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी ने अपने समर्थित विजयी जनप्रतिनिधियों का भव्य सम्मान...
भाजपा सम्मान समारोह
व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें
रांची: झारखंड में हाल ही में हुए निकाय चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी ने अपने समर्थित विजयी जनप्रतिनिधियों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में रांची के चिरौंदी स्थित गीतांजलि बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में 3 महापौर, 4 नगर परिषद अध्यक्ष, 6 नगर पंचायत अध्यक्ष और 387 पार्षदों को सम्मानित किया गया.
समारोह में ये रहे उपस्थित
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह शामिल हुए. सभी नेताओं ने नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया और पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया.
कई शहरों के मेयर और अध्यक्ष हुए शामिल
सम्मान समारोह में रांची, मेदिनीनगर और आदित्यपुर नगर निगम के महापौर शामिल हुए. इसके अलावा लोहरदगा, गुमला, मिहिजाम और चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष तथा खूंटी, लातेहार, डोमचांच, जामताड़ा और महगामा नगर पंचायत के अध्यक्ष भी कार्यक्रम में मौजूद रहे.
‘अपने क्षेत्र के नरेंद्र मोदी बनें’ – आदित्य साहू
प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने सभी विजयी जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि वे अपने-अपने नगर निकाय क्षेत्रों में विकास की योजनाओं को हर गरीब और झुग्गी बस्तियों तक पहुंचाएं. उन्होंने कहा कि हर जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र का नरेंद्र मोदी बनकर काम करे और केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाए. उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड में निकाय चुनाव भाजपा के संघर्ष और अदालत के दबाव के कारण कराए गए. साथ ही कहा कि चुनाव परिणाम भाजपा के पक्ष में हैं और जीत का यह सिलसिला आगे भी जारी रहना चाहिए.
हेमंत सरकार पर भाजपा का हमला
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा कि निकाय चुनाव के नतीजों ने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार को बड़ा झटका दिया है. उन्होंने कहा कि अगर चुनाव पार्टी के चुनाव चिन्ह पर होते तो सत्ताधारी गठबंधन का पूरी तरह सफाया हो जाता.
विकसित भारत के लिए काम करें – अर्जुन मुंडा
पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से अपील की, कि वे अपने क्षेत्रों में बेहतर प्रशासन और तेज विकास का मॉडल पेश करें. उन्होंने कहा कि नगर निकायों में अच्छा काम करके विकसित भारत के संकल्प को मजबूत किया जा सकता है.
भाजपा के मजबूत जनाधार का संकेत
भाजपा नेता समीर उरांव ने कहा कि गुमला, लोहरदगा और खूंटी जैसे क्षेत्रों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की जीत यह दिखाती है, कि राज्य की जनता भाजपा के साथ खड़ी है.
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह, नवीन जायसवाल, उज्जवल दास सहित पार्टी के कई सांसद, विधायक और पदाधिकारी मौजूद रहे. कार्यक्रम का संचालन राकेश प्रसाद ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन धीरज महतो ने दिया.रांची। प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को स्थानीय निकाय चुनाव में जीत कर आए प्रतिनिधियों का सम्मान समारोह आयोजित किया।
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने विजयी प्रतिनिधियों को सम्मानित करते हुए उन्हें जनता के लिए हमेशा उपस्थित रहने की सलाह दी।
समारोह में रांची की मेयर रोशनी खलको, पलामू की मेयर अरुणा शंकर और आदित्यपुर के मेयर संजीव सरदार उपस्थित रहे। लेकिन धनबाद के मेयर संजीव सिंह कार्यक्रम में नहीं थे।
बता दें कि संजीव सिंह ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी के विरोध में जाकर चुनाव लड़ा था और उन्हें जीत मिली है। भाजपा ने उन्हें चुनाव के बीच में नोटिस दिया था। लेकिन जीत के बाद कई भाजपा नेता उन्हें वापस अपने साथ रखने का प्रयास कर रहे थे।
धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने तो संजीव सिंह को जीत की बधाई भी दी थी। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि भाजपा के आंदोलन की वजह से हुए निकाय चुनावों में जनता ने पार्टी समर्थित प्रत्याशियों को समर्थन दिया है।
दो साल से निकाय में अफसरशाही चल रही थी। अब चुने हुए प्रतिनिधियों को निचले स्तर पर विकास कार्यों में तेजी लानी है।
केंद्र सरकार करेगी मदद
निर्वाचित प्रतिनिधियों को रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने शुभकामना देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गांव से लेकर शहर तक विकास की धारा चल रही है। राज्य के विकास में केंद्र सरकार स्थानीय निकायों को पूरी मदद देगी।
पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि जनप्रतिनिधियों पर स्थानीय स्तर के विकास की बड़ी जिम्मेदारी है। भाजपा हर तरह से निकाय क्षेत्रों में विकास के लिए संकल्प ले रही है। कार्यक्रम में समीर उरांव, राकेश प्रसाद समेत कई नेता उपस्थित रहे।






